Fitness Test: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हुए फिटनेस टेस्ट में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इसे पास कर लिया है। इसमें टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल और वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर जैसे अन्य खिलाड़ियों ने भी टेस्ट क्लियर कर लिया है और वे आने वाले सीजन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
