भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली क्रिकेटिंग स्किल के अलावा मैदान पर अपने एग्रेसिव बिहेवियर के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस बेसब्री से विराट कोहली के मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। टेस्ट और वनडे से रिटायरमेंट लेने के बाद अब विराट कोहली वनडे मैच में दिखाई देंगे। फैंस कोहली के एनर्जी को दुबारा से मैदान पर देखने के लिए काफी एक्साईटेड है। वहीं फैंस को कोहली को मैदान पर देखने के लिए थोड़ा समय इंतजार करना पड़ेगा। वहीं हाल ही में विराट कोहली एग्रेसिव बिहेवियर को लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने काफी कुछ कहा है।
प्रसिद्ध कमेंटेटर और गायक पद्मजीत सिंह के साथ एक पॉडकास्ट में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने कोहली के मैदान पर व्यवहार पर बात की और बताया कि एग्रेसिव और जुनून में फर्क समझना काफी जरूरी होता है। आइए जानते हैं एस श्रीसंत ने क्या कहा
एस श्रीसंत ने विराट को लेकर क्या कहा
पॉडकास्ट में एस श्रीसंत ने कहा, "विराट कोहली कुछ भी बदलेंगे नहीं। जिसे लोग एग्रेसिव कहते हैं, मैं उसे जुनून मानता हूं। क्या कोहली एग्रेसिव हैं? नहीं, मुझे लगता है वह बस बहुत जुनूनी हैं। लोग कहते हैं कि उनकी एग्रेसिवनेस बहुत ज्यादा है, लेकिन मैं कहूंगा कि अगर उन्होंने इसे कम कर दिया, तो वे पहले जैसे खिलाड़ी नहीं रहेंगे।"
वनडे मैच में नजर आएंगे विराट कोहली
भारतीय टीम के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले ही टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब ये दोनों खिलाड़ी वनडे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं खबर है कि विराट कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे मैच शायद उनका आखिरी हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चयनकर्ता चाहते हैं कि कोहली और रोहित शर्मा 50 ओवर के फॉर्मेट में बने रहें, इसलिए उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी के अगले सीजन में खेलना चाहिए।