Shubman Gill: शुभमन गिल ने लगाया शानदार शतक, इंग्लैंड में बनाया महारिकॉर्ड, द्रविड़, कोहली...सबको पछाड़ा

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर के के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाया। वहीं शतक लगाने के साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में इतिहास रच दिया है

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 6:14 PM
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में इतिहास रच दिया है

IND vs ENG:  भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों का चौथा टेस्ट मैच जारी है। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में दोनों टीमों के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। चौथे टेस्ट मैच के पांचवे दिन कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। भारतीय टीम इस समय 4 विकेट खोकर 223 रन बना लिए हैं। वहीं शतक लगाने के साथ ही भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड में इतिहास रच दिया है। इस सीरीज में गिल ने अब तक कुल 721 रन बनाए हैं। कप्तान शुभमन गिल शानदार 103 रन बनाकर जोफा आर्चर का शिकार बने।

इंग्लैंड की धरती पर एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम था, जिन्होंने साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 631 रन बनाए थे।

इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन (एशियाई बल्लेबाज द्वारा)

खिलाड़ी देश साल मैच रन
शुभमन गिल भारत 2025 4 721
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान 2006 4 631
राहुल द्रविड़ भारत 2002 4 602
विराट कोहली भारत 2018 5 593
सुनील गावस्कर भारत 1979 4 542


गिल ने बनाया ये खास रिकॉर्ड

शुभमन गिल ने शनिवार को टेस्ट सीरीज के दूसरे सेशन में जैसे ही 13 रन पूरे किए, उन्होंने मोहम्मद यूसुफ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसके साथ ही गिल SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में किसी एक टेस्ट सीरीज में 719 रन बनाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले इस सूची में सबसे ऊपर विराट कोहली थे, जिन्होंने SENA देशों में किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। 2014-15 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली ने चार टेस्ट में 692 रन बनाए थे, जो अब तक SENA देशों में किसी एशियाई बल्लेबाज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड था।

SENA देशों में खेली गई किसी टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन (एशियाई बल्लेबाजों द्वारा)

खिलाड़ी देश जगह  साल मैच रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर
शुभमन गिल भारत इंग्लैंड  2025 4 721 269
विराट कोहली भारत ऑस्ट्रेलिया 2014-15 4  692 169
मोहम्मद यूसुफ पाकिस्तान इंग्लैंड 2006 4  631 202
राहुल द्रविड़ भारत ऑस्ट्रेलिया 2003 4 619 233
राहुल द्रविड़ भारत इंग्लैंड 2002 4  602 217

यशस्वी जायसवाल को छोड़ा पीछे

मौजूदा टेस्ट सीरीज में 721 रन बनाकर गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में सुनील गावस्कर पहले स्थान पर है। लिस्ट में यशस्वी जायसवाल तीसरे नंबर पर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच 2024 में हुई टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पूरे सीरीज में पांच मैच खेलकर कुल 712 रन बनाए थे।

Asia Cup 2025: हो गया कंफर्म! इस दिन होगा भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।