भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल किसी परिचय के मोहताज नहीं है। भारत ने इस युवा क्रिकेटर अपनी बेहतरीन खेल से हर किसी को अपना फैंन बना लिया है। टेस्ट टीम के कप्तान के साथ-साथ शुभमन गिल टी20 में भारतीय टीम के उप-कप्तान भी है। शुभमन गिल के सफल खिलाड़ी बनने के लिए काफी बचपन से ही कड़ी मेहनत की है। हाल ही में टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने अपने बचपन के दिनों से जुड़ा एक अहम किस्सा शेयर किया है। शुभमन गिल ने बताया की कैसे उनके पिता ने उनके क्रिकेट सीखाने के लिए मेहनत की। गिल ने ये भी बताया कि उनको क्रिकेट अकादमी से निकाल दिया गया था।
