IPL 2025 SRH vs RR: राजस्थान का पहला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ, प्लेइंग 11 से लेकर पिच रिपोर्ट तक सबकुछ जानें यहां

IPL 2025 का आगाज हो चुका है और हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है। 23 मार्च 2025 को होने वाला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जीत के साथ दोनों टीमों शुरुआत करना चाहेंगी

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement
IPL 2025 SRH vs RR: राजस्थान का पहला मुकाबला हैदराबाद के खिलाफ

IPL 2025 का आगाज हो चुका है और हर मैच के साथ रोमांच बढ़ता जा रहा है। 23 मार्च 2025 को होने वाला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में जीत के साथ दोनों टीमों शुरुआत करना चाहेंगी। राजस्थान रॉयल्स और SRH के बीच ये मैच, शाम 3.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तो चलिए मैत से पहले जानते हैं राजस्थान रॉयल्स और SRH में से कौन किस पर भारी पड़ सकता है, दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट के साथ-साथ मौसम का हाल भी।

 हेड टू हेड रिकॉर्ड

सबसे पहले जान लेते हैं कि राजस्थान रॉयल्स और SRH के बीच कितनी बार भिड़ंत हुई और कौन कितनी बार बाजी मार चुका है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े की बात की जाए तो इसमें दोनों टीमों के जीत हार में 19-20 का ही फर्क है। राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अब तक 20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें SRH ने 11 और RR ने 9 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक भी मुकाबला बिना किसी रिजल्ट के नहीं रहा है।


इन मैचों में दोनों टीमों का हाईएस्ट स्कोर देखें, तो राजस्थान का हाईएस्ट स्कोर 214 और हैदराबाद का 203 हाईएस्ट स्कोर रहा है। वहीं इन मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स का SRH के खिलाफ सबसे कम स्कोर 102 रन है।

राजस्थान की प्लेइंग 11

अब बात करते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 की, तो सबसे पहले देखते हैं राजस्थान रॉयल्स (RR) की प्लेइंग 11, राजस्थान रॉयल्स IPL 2025 में कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में खेलने वाली थी, लेकिन अब तीन मैचों के लिए कप्तानी रियान पराग को दे दी गई है।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11 में संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, महेश थीक्षाना, आकाश मधवाल शामिल हो सकते। जबकि शुभम दुबे या तुषार देशपांडे इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेल सकते हैं।

IPL 2025 के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल, कप्तान संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे। ध्रुव जुरेल नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं और नंबर 4 पर शिमरोन हेटमायर आ सकते हैं।

RR की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:

संजू सैमसन (बैट्समैन)

यशस्वी जयसवाल (बैट्समैन)

रियान पराग (बैट्समैन)

शिम्रोन हेटमायर (बैट्समैन)

ध्रुव जुरेल (बैट्समैन)

नितीश राणा (ऑल राउंडर)

वानिंदु हसरंगा (बॉलर)

जोफ्रा आर्चर (बॉलर)

संदीप शर्मा (बॉलर)

महेश थीक्षाना (बॉलर)

आकाश मधवाल (बॉलर)

इस प्रकार RR की प्लेइंग 11 में 5 बल्लेबाज, 5 गेंदबाज और 1 ऑलराउंडर शामिल हैं।

अब देखते हैं SRH की संभावित प्लेइंग 11 में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अभिनव मनोहर, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, मोहम्मद शमी, एडम ज़म्पा, राहुल चाहर शामिल हो सकते हैं।

पिछले सीजन के मॉस्ट वैल्यूड प्लेयर (MVP) ट्रैविस हेड निश्चित तौर पर एक बार फिर बल्लेबाजी की शुरुआत करेंगे, जिसमें भारतीय स्टार अभिषेक शर्मा उनका साथ देने के लिए आ सकते हैं।

SRH की इस प्लेइंग 11 में कितने बैट्समैन, बॉलर और ऑल राउंडर हैं, वो भी जान लेत हैं:

ट्रैविस हेड (बैट्समैन)

अभिषेक शर्मा (ऑल राउंडर)

ईशान किशन (बैट्समैन)

हेनरिक क्लासेन (बैट्समैन)

नितीश कुमार रेड्डी (ऑलराउंडर)

अभिनव मनोहर (बैट्समैन)

पैट कमिंस (बॉलर)

हर्षल पटेल (ऑलराउंडर)

मोहम्मद शमी (बॉलर)

एडम ज़म्पा (बॉलर)

राहुल चाहर (बॉलर)

जानें पिच रिपोर्ट

ये तो रहा टीम और प्लेइंग 11 का लेखा-जोखा अब आते हैं, पिच रिपोर्ट पर, तो ये हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस पिच पर आईपीएल 2024 में जमकर रन बने हैं।

आईपीएल के इतिहास में इस पिच पर अब तक कुल 77 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 34 तो दूसरी बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 42 मुकाबले जीते हैं। वहीं एक मुकाबले का कोई नतीजा नहीं निकला है। पहली पारी का औसत स्कोर इस पिच पर 162 रन है। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। तेज गेंदबाजों के लिए शुरुआती ओवरों में कुछ स्विंग मिल सकती है, लेकिन कुल मिलाकर यह पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहती है।

कैसा रहेगा मौसम

अब बात कर लेते हैं, मौसम के मिजाज की, क्योंकि ये जानकर फैंस को ये जानकर खुशी होगी कि IPL के इस मैच के बारिश खलल नहीं डालेगी और दर्शक मैच का अच्छे से मजा उठा पाएंगे।

KKR और RCB की टक्कर से होगा IPL 2025 का आगाज, जानें कैसी होगी प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और जीत के आसार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।