Get App

स्टेडियम में अचानक सांप और बंदर लेकर पहुंचा फैन, मैच छोड़कर लोग देखने लगे उसका करतब

श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गाले में खेला गया। यह मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 495 रन बनाए। इसमें नजमुल हुसैन शांतो (148), मुशफिकुर रहीम (163) के शतक और लिटन दास (90) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं श्रीलंका ने 485 रन बनाए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 21, 2025 पर 7:12 PM
स्टेडियम में अचानक सांप और बंदर लेकर पहुंचा फैन, मैच छोड़कर लोग देखने लगे उसका करतब
गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला।

SL vs BAN Tset : श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मैच के दौरान कैमरे ने एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा जो दो कोबरा सांपों के साथ बैठा था और पास में ही एक बंदर भी खड़ा होकर यह सब देख रहा था। ये सीन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।हालांकि मैच में श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जारा ये दोनों टेस्ट, दोनों टीमों के कप्तानों ने आपसी सहमति से ड्रॉ हो गया।

बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ मैच

यह मैच बांग्लादेश के लिए काफी अहम साबित हुआ। टीम के कप्तान ने शानदार दोहरा शतक लगाया, जिससे उनकी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई और उन्होंने समय रहते पारी घोषित कर दी। हालांकि, बारिश के कारण मैच के आखिरी दिन समय की काफी कमी रही। शनिवार को मैच के पांचवें दिन सुबह सिर्फ 80 मिनट तक ही खेल हो सका, उसके बाद तेज़ बारिश ने रोमांचक अंत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। मैदान पर काले बादल छा गए और कवर बिछा दिए गए। हालात को देखते हुए अंपायरों ने समझदारी दिखाते हुए जल्दी लंच का ऐलान कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें