मोहम्मद सिराज ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में अपना नाम दर्ज कराया है। हैदराबाद के गरीब इलाके से उठकर आज वे भारतीय क्रिकेट टीम के अहम सदस्य बन चुके हैं। सिराज की कहानी संघर्षों और हौसले की प्रतीक है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन सकती है। सिराज का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ। उनके पिता ऑटो चलाते थे जबकि मां कई घरों में साफ-सफाई और खाना पकाने का काम करती थीं। बचपन में सिराज ने कई तरह की नौकरियां कीं, जिनमें कैटरर के रूप में काम करना भी शामिल था, ताकि वे अपने परिवार की मदद कर सकें। पैसों की कमी के कारण सिराज कई सालों तक क्रिकेट स्पाइक के बिना क्रिकेट खेलते रहे, कभी-कभी तो चप्पल पहनकर भी उन्हेम मैदान में उतरना पड़ा।
