Ambati Rayudu: 'रस्सी ख‍िसकाई गई...' T20 वर्ल्ड कप फाइनल सूर्या के कैच पर इस खिलाड़ी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

सूर्यकुमार यादव के इस कैच पर काफी विवाद भी हुआ था। कुछ लोग ने दावा किया था कि बाउंड्री कुशन पीछे धकेला गया, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। हाल ही में र्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायुडू ने कहा इस कैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है

अपडेटेड Aug 19, 2025 पर 3:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायुडू ने कहा इस कैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला तो आपको याद ही होगा। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर 17 साल बाद ट्रॉफी जीती थी। वहीं इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने ऐतिहासिक कैच को कोई कैसे भूल सकता है। ये कैच टूर्नामेंट के इतिहास के बेहतरीन कैचों में एक माना जाता है। बता दें टी20 विश्व कप के फाइनल में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था। अंतिम ओवर में लिया गया ये शानदार कैच मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ था।

वहीं इस कैच पर काफी विवाद भी हुआ था। कुछ लोग ने दावा किया था कि बाउंड्री कुशन पीछे धकेला गया, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई। हाल ही में र्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायुडू ने कहा इस कैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

अंबाती रायुडू ने क्या कहा


कमेंटेटर के मुताबिक बाउंड्री सही जगह पर नहीं थी। शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में अंबाती रायुडू ने बताया, "ब्रेक के दौरान, एक कुर्सी और एक स्क्रीन लगाई ताकि दुनिया भर के कमेंटेटर देख सकें कि क्या हो रहा है। इसके लिए, उन्होंने कुर्सी और स्क्रीन लगाने के लिए रस्सी को थोड़ा पीछे धकेला। बाद में जब कुर्सी और स्क्रीन हटाई गई तब भी रस्सी वहीं पर थी उसको वापस अपने जगह पर नहीं रखा गया, जिससे बाउंड्री हमारे लिए थोड़ी बड़ी दिखी।"

भगवान हमारे साथ

उन्होंने आगे कहा, "हम (कमेंटेटर) ऊपर से देख रहे थे। पता नहीं ये छक्का था या नहीं, लेकिन अगर रस्सी सही जगह होती, तो सूर्यकुमार वहां से गेंद पकड़ लेते। यह बिल्कुल साफ कैच था। आखिरकार, भगवान हमारे साथ थे।" रायुडू ने यह भी क्लियर किया है ये कैच बिल्कुल 'क्लीन कैच' था। भारत ने मैच सात रनों से जीतकर 2007 के बाद पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता। बाउंड्री लाइन पर सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा था। सूर्यकुमार ने अपना बैलेंस बनाए रखते हुए गेंद को बाउंड्री पर जाने से पहले रोक लिया और कैच पूरा किया।

Asia Cup 2025 Schedule: क्या है एशिया कप में भारत का शेड्यूल? जानिए किस दिन होगा इंडिया-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।