Virat Kohli: 'उस दिन क्रिकेट छोड़...' RCB के खिलाड़ी ने विराट कोहली के संन्यास को लेकर किया बड़ा खुलासा

जून 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, हालांकि उन्होंने आईपीएल खेलना जारी रखा। इसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई ले ली। फिलहाल अभी विराट कोहली मैदान से दूर हैं

अपडेटेड Aug 23, 2025 पर 6:10 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आरसीबी के युवा खिलाड़ी ने बताया की विराट का आईपीएल से संन्यास को लेकर विराट कोहली ने क्या कहा था

Virat Kohli: टी20 और टेस्ट के संन्यास लेने के बाद विराट कोहली अब वनडे मैच और आईपीएल खेलते हुए नजर आएगे। विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की तरफ से खेलते हैं। पिछले साल कोहली ने टी20 क्रिकेट और इस साल मई में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कहा है। वहीं रिपोट्स के मुताबिक कोहली वनडे से भी जल्द रिटायर ले सकते हैं। हाल ही में आरसीबी के युवा खिलाड़ी ने बताया की विराट का आईपीएल से संन्यास को लेकर विराट कोहली ने क्या कहा था।

रिटारयमेंट पर विराट ने क्या कहा था

आईपीएल 2025 के दौरान स्वास्तिक चिकारा को विराट कोहली के साथ कई बार देखा गया। चिकारा ने रेवस्पोर्ट्ज से बातचीत में बताया कि, विराट भैया ने उनसे कहा था, “मैं तब तक क्रिकेट खेलूंगा, जब तक पूरी तरह फिट रहूंगा। मैं कभी भी सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर बनकर नहीं खेलूंगा, बल्कि शेर की तरह खेलूंगा। पूरे 20 ओवर फील्डिंग करूंगा और फिर बल्लेबाजी भी। जिस दिन मुझे सिर्फ इम्पैक्ट प्लेयर की भूमिका निभानी पड़ेगी, उसी दिन क्रिकेट छोड़ दूंगा।”


विराट ने कब लिया संन्यास

जून 2024 में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया, हालांकि उन्होंने आईपीएल खेलना जारी रखा। इसके बाद मई 2025 में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी विदाई ले ली। फिलहाल अभी विराट कोहली मैदान से दूर हैं। टीम इंडिया का अगला बड़ा टूर्नामेंट एशिया कप है, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होकर 28 सितंबर को फाइनल के साथ खत्म होगा। इस बीच कोहली और रोहित शर्मा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर बीसीसीआई से बातचीत करने वाले हैं।

रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, वहीं कुछ रिपोट्स के मुताबिक दोनों खिलाड़ियों के वनडे भविष्य अभी तय नहीं है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इस पर फैसला लिया जा सकता है।

Rajeev Shukla: क्या रोहित और विराट की जल्द होगी विदाई? BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा बयान!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।