Vijay Hazare Trophy: मैच के बाद विराट कोहली को BCCI ने दिया 10 हजार रुपये, सामने आई ये तस्वीर

Virat Kohli: विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली और गुजरात के बीच खेले गए मैच में विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। विराट को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। विराट की ये तस्वीर डीडीसीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की है

अपडेटेड Dec 26, 2025 पर 9:19 PM
Story continues below Advertisement
इस जीत के साथ दिल्ली ने ग्रुप डी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली

Virat Kohli: विराट कोहली की शानदार पारी की बदौलत दिल्ली ने शुक्रवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के ग्रुप डी मुकाबले में गुजरात को 7 रन से हरा दिया। यह मैच BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेला गया। इस मुकाबले में विराट कोहली ने टूर्नामेंट में अपनी सिर्फ 15वीं पारी में 1,000 रन पूरे कर लिए। मैच जिताने वाली पारी और इस बड़ी उपलब्धि के लिए कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस खिलाड़ी को 10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया। विराट की ये तस्वीर डीडीसीए ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट की।

वहीं सोशल मीडिया पर विराट कोहली को 10 हजार का चेक देने पर लोगों ने सवाल उठाया । बता दें विजय हजारे ट्रॉफी के लीग मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों को 10 हजार रुपये दिए जाते हैं।

दिल्ली का कमाल का प्रदर्शन


इस जीत के साथ दिल्ली ने ग्रुप डी में अपनी स्थिति मजबूत कर ली। टीम दो मैचों में दो जीत और +0.869 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई, जो टूर्नामेंट में उनकी मजबूत शुरुआत को साफ तौर पर दिखाता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और ओपनर प्रियांश आर्य दूसरे ओवर में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। ऐसे समय में, जब टीम दबाव में थी, पिछले मैच में आंध्र के खिलाफ शतक लगाने वाले विराट कोहली क्रीज पर आए और आते ही पारी को संभाल लिया।

कोहली ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। उन्होंने अपने खास ड्राइव और कट शॉट्स से फील्डरों को पीछे धकेला और महज 16 गेंदों में 30 रन बना दिए। इसके बाद उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के बावजूद कोहली ने रन बनाना जारी रखा और स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाते रहे।

विराट ने खेली संभाली पारी

अर्पित राणा (10 रन) और नीतीश राणा (22 गेंदों में 12 रन) अच्छी लय नहीं पकड़ पाए, इसलिए विराट कोहली को संभल कर खेला। इसके बावजूद उन्होंने बीच-बीच में चौके लगाते रहे और यह ध्यान रखा कि मिडिल ओवर्स में दिल्ली का स्कोर थमे नहीं। कोहली आखिर में 61 गेंदों पर 77 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। इसके बाद रिषभ पंत ने कप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए 79 गेंदों में 70 रनों की अहम पारी खेली। वहीं हर्ष त्यागी के तेज 40 रनों की बदौलत दिल्ली ने अपने 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 254 रनों का मजबूत और चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। गुजरात की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा संघर्ष किया।

दिल्ली ने जीता मुकाबला

आर्य देसाई ने संभली हुई पारी खेलते हुए 57 रन बनाए, जबकि सौरभ चौहान ने तेज अंदाज़ में 49 रन जोड़ दिए। विशाल जायसवाल ने भी तेजी से 26 रन बनाकर मैच को आखिरी ओवरों तक रोमांचक बनाए रखा। लेकिन अंत में दिल्ली के गेंदबाज़ों ने संयम नहीं खोया। प्रिंस यादव ने तीन अहम विकेट लेकर गुजरात की रन गति पर ब्रेक लगाया, वहीं इंशात शर्मा ने सही मौके पर विकेट चटकाए। इसके चलते गुजरात की पूरी टीम 47.4 ओवर में 247 रन पर सिमट गई और दिल्ली ने मुकाबला 7 रन से जीत लिया।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को मिला सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से हुए सम्मानित

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।