Video: क्रिकेट से दूर होकर लंदन में इस तरह समय बिता रहे विराट कोहली, वाइफ अनुष्का संग वायरल हो रहा वीडियो

Virat Kohli: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें दोनों लंदन की सड़कों पर घूमते और स्थानीय लोगों से बातचीत करते दिखाई दिए

अपडेटेड Aug 17, 2025 पर 10:49 PM
फैंस हमेशा विराट और अनुष्का के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते रहे हैं

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। विराट कोहली अब अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका और अकाय के साथ लंदन में रह रहे हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में विराट और अनुष्का लंदन की सड़को पर घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विराट और अनुष्का कैजुएल लुक में नजर आ रहे हैं।वीडियो में नजर आ रहा है कि विराट कोहली हाथ में ब्लैक छाता और हाथ में पानी की बोतल लिए हुए है, जबकि अनुष्का शर्मा ने कंधे पर हरे रंग का बैग रखा था। रास्ते में दोनों ने वहां के स्थानीय लोगों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस लंबी बातचीत में विराट और अनुष्का हंसते हुए नजर आए। फैंस हमेशा विराट और अनुष्का के सादगी भरे अंदाज की तारीफ करते रहे हैं।


टेस्ट और टी20 से ले चुके हैं संन्यास

दिग्गज भारतीय क्रिकेटर और पूर्व कप्तान विराट कोहली को आखिरी बार IPL 2025 के फाइनल में खेलते हुए नजर आए थे। 4 जून को अहमदाबाद में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ आईपीएल का खिताब जीतकर अपने 18 साल के लंबे इंतजार को पूरा किया। बता दें विराट कोहली ने टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब विराट केवल वनडे मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

कोहली काटेस्ट मे ंरिकॉर्ड

अपने 14 साल के टेस्ट करियर में विराट कोहली ने भारत के लिए 123 मैच खेले और 30 शतकों तथा 31 अर्द्धशतकों के साथ कुल 9230 रन बनाए। वहीं विराट कोहली के कप्तानी में भारत ने 2014 से 2021 तक 68 टेस्ट मैच खेले और 40 जीत हासिल की है।

Asia Cup 2025: भारत से मैच खेलने से पहले बड़े-बड़े दावे करने लगा पाकिस्तान, एक्स क्रिकेटर ने टीम को लेकर किया ये खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।