2027 वर्ल्ड कप नहीं खेलेंगे कोहली और रोहित...वनडे से भी लेने वाले हैं रिटायरमेंट? आई ये बड़ी खबर

Virat-Rohit : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में अपनी टीमों के लिए खेला, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले ही मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद, 2024 टी20 विश्व कप जीतते ही दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। अब दोनों खिलाडियों के वनडे करियर को लेकर बड़ी खबर आ रही है

अपडेटेड Aug 10, 2025 पर 2:59 PM
विराट और रोहित 2027 वनडे विश्व कप से पहले ही संन्यास ले सकते हैं

Virat Kohli-Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर बड़ी खबर आ रही है। विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं फैंस को उम्मीद है कि दोनों ही खिलाड़ी साउथ अफ्रीका में 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में खेलेंगे। लेकिन फैंस की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट और रोहित 2027 वनडे विश्व कप से पहले ही संन्यास ले सकते हैं।

संन्यास ले सकते है रोहित-विराट

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया सीरीज शायद कोहली और रोहित के लिए आखिरी मौका हो सकता है, जब वह भारत की ओर से खेलेेंगे। इसके बाद वे संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। बीसीसीआई और सेलेक्टर्स 2027 विश्व कप को देखते हुए टीम की योजना बना रहे हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार, अगर दोनों 2027 विश्व कप तक खेलना चाहते हैं, तो उन्हें इस साल दिसंबर में होने वाली वनडे फॉर्मेट में होने वाली घरेलू सीरीज विजय हजारे ट्रॉफी में हिस्सा लेना होगा। जैसे इंग्लैंड दौरे से पहले खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी खेलने को कहा गया था।


टेस्ट-टी20 से ले चुके हैं संन्यास

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में अपनी टीमों के लिए खेला, लेकिन इंग्लैंड दौरे से पहले ही मई में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। इसके बाद, 2024 टी20 विश्व कप जीतते ही दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर कब्जा किया था। चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत ने कोई वनडे मैच नहीं खेला है।

कब होगा वनडे मैच

भारतीय टीम का अगला वनडे मुकाबला 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया से होगा, जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पर्थ, एडिलेड और सिडनी में मैच खेले जाएंगे। इसके बाद दिसंबर में टीम भारत घरेलू मैदान पर दक्षिण अफ्रीका से तीन वनडे खेलेगी। साल 2026 में वनडे कार्यक्रम में जनवरी में न्यूजीलैंड, जून में अफगानिस्तान, जुलाई में इंग्लैंड, सितंबर में वेस्टइंडीज और अक्टूबर में फिर से न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज शामिल है।

Mohammed Siraj: रिटायरमेंट के बाद विराट की इस कीमती चीज को सिराज ने रखा है संभाल के, सामने आई तस्वीरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।