भारत और इंग्लैड के बीच खेले पांच मैचों की सीरीज में मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए कुल 23 विकेट चटकाए। सिराज की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम इस सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। वहीं इस सीरीज के बाद सोशल मीडिया पर सिराज की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो का कनेक्शन भारत के स्टार प्लेयर विराट कोहली से हैं। आइए जानते हैं ऐसा क्या है फोटो में।
