IND vs ENG Test series: गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण को मिली बड़ी जिम्मेदारी, इंग्लैंड में टीम इंडिया के लिए करेंगे ये काम

IND vs ENG Test series: पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच गौतम गंभीर के वापस आने तक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की तैयारियों की देखरेख करेंगे। सूत्र ने बताया कि गंभीर को अपनी मां को देखने के लिए वापस लौटना पड़ा, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा है। वह इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 8:52 AM
Story continues below Advertisement
IND vs ENG Test series: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा

IND vs ENG Test series: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से ठीक पहले स्वदेश लौट आए हैं, क्योंकि उनकी मां सीमा को स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण मुख्य कोच गौतम गंभीर के वापस आने तक इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की तैयारियों की देखरेख करेंगे। सूत्र ने बताया कि गंभीर को अपनी मां को देखने के लिए वापस लौटना पड़ा, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा है। वह इस समय नई दिल्ली के एक अस्पताल में ICU में भर्ती हैं।

शुभमन गिल की अगुआई वाली भारतीय टेस्ट टीम 20 जून से लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलने के लिए अभी ब्रिटेन में है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 20 से 24 जून तक लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के प्रमुख लक्ष्मण पहले से ही अंडर-19 टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले लंदन में हैं। एक प्रमुख मीडिया वेबसाइट के अनुसार, लक्ष्मण भारत की अंडर-19 टीम के यूनाइटेड किंगडम के एक महीने के दौरे से पहले ही लंदन में हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वीवीएस लक्ष्मण गौतम गंभीर के वापस आने तक टीम इंडिया की तैयारी की निगरानी करेंगे। लक्ष्मण पहले भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम का मार्गदर्शन कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि जब तक गंभीर वापस लंदन नहीं आ जाते हैं सब कुछ लक्ष्मण की निगरानी में होगा। जूनियर टीम 27 जून से पांच युवा वनडे खेलेगी। जबकि जुलाई में बेकेनहैम और चेम्सफोर्ड में दो युवा टेस्ट मैच खेले जाएंगे।


शुक्रवार को गंभीर भारत लौटे

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर शुक्रवार को देश लौट आए, क्योंकि उनकी मां सीमा गंभीर को स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। सूत्र ने कहा कि गंभीर को अपनी मां को देखने के लिए वापस जाना पड़ा, जिन्हें दिल का दौरा पड़ा था। वे वर्तमान में नई दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में हैं। सूत्र ने कहा, "गौतम की मां को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा था। वह और उनका परिवार गुरुवार को भारत के लिए रवाना हुए और वे दिल्ली पहुंच गए हैं।"

बयान में कहा गया था कि गंभीर की अनुपस्थिति में सहायक कोच रेयान टेन डोएशे भारत और भारत ए के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाले चार दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक जैसे अन्य कोचिंग स्टाफ से सहायता मिलेगी। अगर गंभीर के घर पर सब कुछ ठीक रहा तो उनके एक सप्ताह के भीतर इंग्लैंड लौटने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Ahmedabad Plane Crash: गुजरात से मशहूर फिल्म निर्माता लापता, परिवार ने अहमदाबाद विमान हादसे में मारे जाने की जताई आशंका

BCCI के सूत्र ने कहा, "उनकी मां की स्थिति में सुधार दिख रहा है हालांकि वह अभी आईसीयू में हैं। पूरी संभावना है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो वह शुरुआती टेस्ट (20 जून से शुरू होने वाला) से पहले वापस ब्रिटेन आ जाएंगे।" गंभीर ने अपनी टीम से अपने कम्फर्ट जोन (सहज स्थिति) से बाहर निकलने और संन्यास ले चुके स्टार खिलाड़ियों विराट कोहली, रोहित शर्मा तथा आर अश्विन की अनुपस्थिति में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज को यादगार बनाने को कहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।