टोक्यो में खेले गए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जैवलिन थ्रो का फाइनल मुकाबला भारत के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। इस मुकाबले में भारत की ओर से नीरज चोपड़ा और सचिन यादव ने हिस्सा लिया था। भारत को स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा से मेडल की उम्मीद थी, लेकिन वह टॉप 6 में अपनी जगह नहीं बना पाए। वहीं भारत के सचिन यादव इस मुकाबले में चौथे स्थान पर थे। मुकाबले के बाद नीरज चोपड़ा ने एक सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट किया है। इस पोस्ट में नीरज ने सचिन की भी काफी तारीफ की है।
