Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल से नीरज चोपड़ा बाहर, 40 सेंटीमीटर से मेडल चूके सचिन यादव

Neeraj Chopra: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल से भारत के स्टार खिलाड़ी नीजर चोपड़ा बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा का फाइनल में बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा है। भारत के दूसरे जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने चौथे नंबर पर रहे

अपडेटेड Sep 20, 2025 पर 12:47 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप से बाहर हुए भारत के नीरज चोपड़ा

World Athletics Championships 2025: वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल  से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल से भारत के स्टार खिलाड़ी नीजर चोपड़ा बाहर हो गए हैं। नीरज चोपड़ा का फाइनल में बेस्ट थ्रो 84.03 मीटर का रहा है। भारत के सचिन यादव पाचवें राउंड के बाद बाहर हो गए हैं। मुकाबले में सचिन चौथे स्थान पर थे। सचिन यादव ने 86.27 मीटर का अपना बेस्ट थ्रो किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम पहले ही मुकाबले से बाहर हो गए थे। नदीम का बेस्ट थ्रो 82.75 मीटर था।

बता दें कि नीरज चोपड़ा ने 2023 में विश्व चैंपियनशिप का स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया था और ओलंपिक के साथ-साथ विश्व खिताब अपने नाम करने वाले चुनिंदा एथलीटों में जगह बनाई थी। अब वह दूसरी बार लगातार यह खिताब जीतने की उम्मीद खत्म हो गई है।

 40 सेंटीमीटर से मेडल चूके सचिन यादव


वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल, ट्रिनिडाड टोबैगो के केशॉर्न वैलकॉट ने जीता है, वैलकॉट ने 88.16 मीटर जैलवीन फेंका। वहीं सिल्वर मेडल ग्रेनाडा के पीटर्स ने हासिल किया, उन्होंने 87.38 मीटर थ्रो किया। वहीं अमेरिका के कर्टिस थॉम्प्सन 86.67 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। भारत के दूसरे जैवलिन थ्रोअर सचिन यादव ने आज 86.27 मीटर दूर भाला फेंका और वो चौथे नंबर पर रहे हैं। वह महज 40 सेंटिमीटर से मेडल चूक गए। जर्मनी के जूलियन वेबर फाइनल मुकाबले में पांचवे स्थान पर रहे हैं। जूलियन वेबर का फाइनल मुकाबले में बेस्ट थ्रो 86.27 था।

फाइनल में नीरज चोपड़ा का ऐसा रहा प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो में 83.65 मीटर रहा

उनका दूसरा थ्रो 84.03 मीटर रहा

तीसरा थ्रो नीरज ने फाउल किया

वहीं चौथे थ्रो 82.86 मीटर रहा

नीरज चोपड़ा का पांचवां थ्रो फाउल रहा

फाइनल में सचिन यादव का थ्रो

पहला थ्रो 86.27 मीटर

दूसरा थ्रो फाउल रहा

तीसरा थ्रो 85.71 मीटर रहा

चौका थ्रो 84.90 मीटर रहा

पांचवां थ्रो 85.96 मीटर रहा

छठां थ्रो 80.95 रहा

नीरज चोपड़ा ने क्वालिफिकेशन राउंड में अपने पहले ही थ्रो में 84.85 मीटर का शानदार प्रदर्शन कर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं भारत के सचिन यादव ने 83.67 मीटर दूर तक भाला फेंककर फाइनल में जगह बनाई थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।