Primebook 2 Neo launch date : भारतीय टेक कंपनी Primebook अपना नया Android लैपटॉप Primebook 2 Neo 31 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है, जिसकी शुरुआती कीमत 15,990 रुपये रखी गई है। Primebook 2 Neo ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart, Amazon और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। बता दें की ये खबर खासकर छात्रों, युवाओं और उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम दाम में एक अच्छा लैपटॉप लेना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं इस लैपटॉप के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में।
इस लैपटॉप में एक डेडिकेटेड ऐप स्टोर के जरिए 50,000 Android ऐप्स का एक्सेस मिलेगा। साथ ही इस अपकमिंग Primebook 2 Neo में इनबिल्ट ऑन-स्क्रीन AI Companion Mode है। यह AI फीचर यूजर्स को PDF, वेब कंटेंट और आर्टिकल्स को जल्दी और आसान भाषा में समरी की तरह दिखाता है। Operator Mode जैसे टूल्स से यूजर अपने रोजाना के काम जैसे फाइल मैनेजमेंट, शेड्यूलिंग और ब्राउजिंग को आसान बना सकते हैं। इसमें Al-Powered Global Search का ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे आप अपने पूरे डिवाइस में फाइल्स, ऐप्स, सेटिंग्स वगैरह को एक ही बार में सर्च कर सकते हैं।
Primebook 2 Neo का शुरुआती कीमत 15,990 रुपये बताई गई है। इसमें 64GB और 128GB दो स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे और मेमोरी को माइक्रो SD से 512GB तक बढ़ाया जा सकेगा।