Apple iPhone: Apple अपने यूजर्स के लिए एक नई तकनीक लेकर आ रहा है जहां इंसान अपने iPhone को दिमाग के जरिए चला सकेंगे। यानी बिना हाथ लगाए, केवल सोचकर ही मोबाइल चलाना संभव हो जाएगा। बता दें कि Apple की इस नई टेक्नोलॉजी का नाम है Brain-Computer Interface (BCI), जो दिमाग और मशीन के बीच सीधा संपर्क साधेगा। अमेरिकी अखबार की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह तकनीक एलन मस्क की Neuralink जैसी है जिसमें मस्तिष्क में इम्प्लांट लगाकर डिवाइस को नियंत्रित किया जाता है। Apple इस दिशा में न्यूयॉर्क की ब्रेन-इंटरफेस कंपनी Synchron के साथ मिलकर काम कर रहा है।
