Get App

लोकल ट्रेन के पायदान पर लटकती दिखीं महिलाएं, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- ट्रेन मिल जाएगी, जिंदगी नहीं

मुंबई लोकल में भीड़ के बीच सफर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ महिलाएं ट्रेन के बाहर लटककर यात्रा करती दिखाई दे रही हैं। नजारा देखकर लोग हैरान हैं। जहां कुछ यूजर्स उनके हौसले को सलाम कर रहे हैं, वहीं कई लोग इसे बहादुरी नहीं, बल्कि जानलेवा मजबूरी बता रहे हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 1:49 PM
लोकल ट्रेन के पायदान पर लटकती दिखीं महिलाएं, वीडियो देख भड़के लोग, बोले- ट्रेन मिल जाएगी, जिंदगी नहीं
एक अन्य यूजर ने माना कि कई लोगों के लिए लोकल ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है।

मुंबई की लोकल ट्रेनें शहर की रफ्तार का अहम हिस्सा हैं। रोज लाखों लोग काम, पढ़ाई और दूसरे जरूरी कामों के लिए इन्हीं ट्रेनों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन पीक ऑवर्स में जब डिब्बों में पैर रखने तक की जगह नहीं बचती, तो सफर कई बार बेहद जोखिम भरा हो जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है। इसमें कुछ महिलाएं भारी भीड़ के बीच ट्रेन के बाहर लटककर सफर करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस नजारे को लेकर अलग-अलग राय देखने को मिल रही है।

कुछ लोग महिलाओं के हौसले और रोजी-रोटी के लिए उनकी मेहनत की तारीफ कर रहे हैं, तो कई यूजर्स का कहना है कि ऐसे खतरनाक सफर को बहादुरी का नाम देना सही नहीं है। इस वीडियो ने यात्री सुरक्षा और मुंबई लोकल की भीड़ को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 ‘नारी शक्ति को नमन’ कैप्शन के साथ शेयर हुआ VIDEO

यह वीडियो एक्स पर @pallvika नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। पोस्ट के साथ लिखा था, “नारी शक्ति को नमन”। वीडियो में महिलाएं भीड़भाड़ वाली ट्रेन के बाहरी हिस्से पर खड़ी दिखाई देती हैं। पोस्ट वायरल होने के बाद लोगों ने इस नजारे को अपने-अपने नजरिए से देखना शुरू कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें