Airtel Postpaid Plans: अगर आप Airtel का पोस्टपेड कनेक्शन इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए हो सकती है। दरअसल, कंपनी ने अपने पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की है और अपने प्लान्स में बदलाव करते हुए ग्राहकों को हर साल एक मुफ्त इंटरनेशनल रोमिंग ट्रिप देने की सुविधा दी है। बता दें कि ये प्लान 8 अक्टूबर, 2026 से लागू होंगे।
