Get App

'हर साल $1 ट्रिलियन का डिजिटल फ्रॉड', एयरटेल के MD का डिजिटल सेफ्टी और भरोसा बढ़ाने पर जोर

डिजिटल युग में साइबर फ्रॉड की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। एयरटेल MD गोपाल विट्टल का कहना है कि डिजिटल युग में यूजर्स का भरोसा बढ़ाना जरूरी है। केंद्रीय मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने बताया कि सरकार यूजर्स की सेफ्टी के लिए पॉलिसी बना रही है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Oct 08, 2025 पर 2:43 PM
'हर साल $1 ट्रिलियन का डिजिटल फ्रॉड', एयरटेल के MD का डिजिटल सेफ्टी और भरोसा बढ़ाने पर जोर
एयरटेल ने अपने स्पैम डिटेक्शन प्रोग्राम के तहत अब तक 48 अरब स्पैम मैसेज और 3.5 लाख फर्जी लिंक ब्लॉक किए हैं।

भारती एयरटेल के मैनेजिंग डायरेक्टर और GSMA चेयरमैन गोपाल विट्टल का कहना है कि डिजिटल युग में भरोसा, सुरक्षा और रेगुलेटरी बैलेंस के लिए नए ढांचे की जरूरत है। उन्होंने बताया कि भारत ने कनेक्टिविटी की चुनौती तो हल कर ली है, लेकिन अगली चुनौती यूजर्स की सुरक्षा और संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है।

विट्टल ने इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2025 में कहा, 'आज कनेक्टिविटी एक बुनियादी अधिकार जैसी हो गई है। अगर यह छिन जाए तो असर विनाशकारी होगा। इससे बैंकिंग, एविएशन और पेमेंट सिस्टम सभी प्रभावित होंगे। लेकिन कनेक्टिविटी से आगे असली चुनौती भरोसा, सुरक्षा और समावेश की है।'

डिजिटल धोखाधड़ी और भरोसे की चुनौती

विट्टल ने बताया कि वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध लोगों के भरोसे को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि कैसे एक रिटायर्ड शख्स ने ऑनलाइन फ्रॉड में अपनी सारी जमा-पूंजी गंवा दी। विट्टल ने कहा, 'दुनियाभर में हर साल एक ट्रिलियन डॉलर डिजिटल फ्रॉड में लुट जाते हैं। भरोसा सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें