Get App

Grok के नए फीचर में ऐसा क्या है जिसपर मच गया बवाल! जानें इस अपडेट के क्या है खास

Grok: मस्क ने नए फीचर्स के बारे में जानकारी X पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "ग्रोक हैवी यूजर्स जल्द ही इमेजिन और वैलेंटाइन के बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर पाएंगे।" इन नए फीचर्स के जरिए ग्रोक अब सिर्फ चैट करने वाला AI नहीं रहेगा, बल्कि अब यह वीडियो बना सकेगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 11:10 PM
Grok के नए फीचर में ऐसा क्या है जिसपर मच गया बवाल! जानें इस अपडेट के क्या है खास
ये फीचर साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ग्रोक (एआई) ने जबरदस्त तहलका मचाए हुए है। दुनिया में घटी कोई भी घटना के बारे में पूछे गए सवाल को लेकर ग्रोक तुरंत और सटीक जवाब देता है। कई बार इस एआई के जवाब तो वायरल हो जाते हैं। वहीं अब ग्रोक और भी ज्यादा स्मार्ट बनने जा रहा है, मतलब इसमें और भी फीचर जुड़ने जा रहे हैं। एलन मस्क ने घोषणा की है कि उनके AI चैटबॉट ग्रोक में दो नए फीचर इमेजिन (Imagine) और वैलेंटाइन (Valentine) जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। ये फीचर पहले ग्रोक के हैवी यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध कराए जाएंगे।

नए फीचर का हो रहा विरोध

मस्क ने नए फीचर्स के बारे में जानकारी X पर पोस्ट के जरिए दी। उन्होंने लिखा, "ग्रोक हैवी यूजर्स जल्द ही इमेजिन और वैलेंटाइन के बीटा वर्जन का इस्तेमाल कर पाएंगे।" इन नए फीचर्स के जरिए ग्रोक अब सिर्फ चैट करने वाला AI नहीं रहेगा, बल्कि अब यह वीडियो भी बना सकेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फीचर में एक स्पाइसी मोड होगा, जिसमें यूजर्स 6 सेकंड का वीडियो क्लिप बना पाएंगे। ये फीचर साल के आखिर तक लॉन्च हो सकता है, लेकिन इस पर विवाद अभी से खड़ा हो गया है। कई यूजर्स चाहते हैं कि इस फीचर लॉन्च ना किए जाए। इसको लॉन्च करने से अश्लीलता को बढ़ावा मिल सकता है।

अब टेक्स्ट से वीडियो बनाएगा ग्रोक

सब समाचार

+ और भी पढ़ें