Google Pixel 10 Series : Google ने Pixel 10 सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी इस सीरीज को 20 अगस्त को लॉन्च करेगी और भारत में यह फोन 21 अगस्त को उपलब्ध होगा। ब्रांड ने गूगल पर 13 सेकेंड का एक क्लिप शेयर किया है। जिसमें Pixel 10 Pro का शानदार डिजाइन पहली बार दिखा गया है। वहीं, इस क्लिप को देखकर टेक लवर्स में हलचल मच गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह प्रीमियम डिवाइस Moonstone कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस टीजर वीडियो में अपकमिंग फोन के कैमरा सेंसर को लेकर भी जानकारी मिलती है।