How to Know UAN: अगर आप नौकरी करते हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद काम की है। ज्यादातर नौकरियों में कर्मचारियों की सैलरी से प्रॉविडेंट फंड (PF) काटा जाता है। यह पैसा कहीं गायब नहीं होता, बल्कि आपके PF अकाउंट में जमा होता रहता है। सबसे खास बात यह है कि जरूरत पड़ने पर आप PF अकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन यहां सबसे अहम रोल निभाता है UAN (Universal Account Number)। यह 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है, जिसके बिना आप अपने PF अकाउंट से जुड़ी कोई भी जानकारी नहीं पा सकते। चाहे आपको बैलेंस चेक करना हो, पैसे निकालने हों या ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देखनी हो, हर जगह UAN नंबर की जरूरत पड़ती है।
अब सवाल आता है कि अगर आपको अपना UAN नंबर नहीं पता है तो क्या करें? तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना UAN पता कर सकते हैं। अब आइए आपको पूरा प्रोसेस बताते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि UAN का पूरा नाम यूनिवर्सल अकाउंट नंबर है। यह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा जारी किया जाता है। UAN 12 अंकों का नंबर होता है। हर कर्मचारी को UAN दिया जाता है और सभी का एक यूनिक UAN होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपने अलग-अलग कंपनियों में काम किया है तो आपका नया PF अकाउंट तो बन सकता है, लेकिन UAN वही रहेगा। सभी PF अकाउंट एक ही UAN से लिंक हो जाएंगे।
अब सवाल आता है कि अगर आपको अपना UAN नंबर नहीं पता है तो क्या करें? तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना UAN पता कर सकते हैं। इसके लिए केवल आपका मोबाइल नंबर, आधार या फिर अन्य बुनियादी डिटेल्स चाहिए।
UAN जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स