Honor X9c Launched: Honor ने जबरदस्त कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया मिड-रेंज 5G फोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9c: Honor X9c में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का कैमरा दिया गया है

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 11:00 PM
Story continues below Advertisement
फोन में 6,600mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है

Honor X9c: Honor ने भारतीय बाजार में अपना नया X9c स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस मॉडल के लॉन्च करने से मिड-रेंज डिवाइस चाहने वाले खरीदारों के लिए कंपनी एक और विकल्प लेकर आई है। इस स्मार्टफोन में कर्व्ड डिस्प्ले है जो स्नैपड्रैगन चिपसेट से पावर्ड है और Android 15 पर बेस्ड अपने MagicOS वर्जन के साथ आता है। इस फोन में IP रेटिंग और एक जबरदस्त वाटर-रेसिस्टेंट बिल्ड क्वालिटी मिलती है। इस फोन की सबसे यूनिक बात ये है कि यह काफी हल्का भी है।

Honor X9c के स्पेसिफिकेशन्स

Honor X9c में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78-इंच का 1.5K AMOLED कर्व्ड डिस्प्ले और आंखों की सेफ्टी के लिए कई अन्य फीचर्स दिए गए है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 6 Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। यह Android 15 पर आधारित MagicOS 9.0 वर्जन पर चलता है और इसमें कई OS अपग्रेड का वादा किया गया है। Honor इसमें इरेज, मोशन सेंसिंग और मैजिक कैप्सूल जैसे AI फीचर्स दे रहा है।


धांसू कैमरा और बड़ी बैटरी

कैमरे की बात करें तो Honor X9c में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें OIS के साथ 108MP का प्राइमरी सेंसर और 5MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का शूटर दिया गया है। इस फोन में सिलिकॉन कार्बन तकनीक की मदद से 6,600mAh की बैटरी है जो 66W वायर्ड फास्ट चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करती है।

Honor ने डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी को लेकर बड़े दावे किए है। ब्रांड का कहना है कि यह फोन एक्सट्रीम टेम्परेचर में भी काम कर सकता है। इसके साथ ही गिरने पर इसमें ज्यादा नुकसान नहीं होगा। यह फोन बेहतर मजबूती का वादा करता है। Honor X9c भारतीय बाजार में Nothing, Realme, Redmi Note जैसे ब्रांडों को टक्कर देने के लिए आ रहा है।

Honor X9c की कितनी है कीमत?

Honor X9c भारत में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए ₹21,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है। कंपनी देश में 12 जुलाई से इस फोन की बिक्री शुरू करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।