Amazon TV Deals: Amazon Great Indian Festival 2026 सेल 8 अक्टूबर से शुरू हो गई है। सेल में TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे कई होम अप्लायंसेज पर डिस्काउंट और खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप अपने घर का एंटरटेनमेंट सेटअप बदलने या नया TV खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका हो सकती है। दरअसल, Amazon की सेल में Samsung, TCL, Xiaomi और LG समेत कई बड़े ब्रांड्स के Smart TV पर अलग-अलग डील्स मिल रही हैं। ग्राहक SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड (जिसमें एलिजिबल EMI ट्रांजैक्शन भी शामिल हैं) से पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
