Get App

Infinix का ये गेमिंग स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 8GB RAM के साथ मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स

अगर आप ऐसा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं जो स्टाइल में दमदार हो, गेमिंग के लिए बेहतरीन हो और कीमत में भी किफायती हो तो Infinix जल्द ही भारत में अपना नया फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने जा रहा है। Transsion Holdings की सब्सिडियरी कंपनी ने इस फोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 02, 2025 पर 8:50 AM
Infinix का ये गेमिंग स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, 8GB RAM के साथ मिल सकते हैं कई दमदार फीचर्स
Infinix GT 30 5G+ स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च

Infinix GT 30 5G+ launch: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं जो स्टाइल में दमदार हो, गेमिंग के लिए बेहतरीन हो और कीमत में भी किफायती हो तो Infinix जल्द ही भारत में अपना नया फोन Infinix GT 30 5G+ लॉन्च करने जा रहा है।  Transsion Holdings की सब्सिडियरी कंपनी ने इस अपकमिंग 5G फोन का पहला ऑफिशियल टीजर जारी किया है। टीजर्स से फोन के डिजाइन और उपलब्धता की जानकारी सामने आई है। कन्फर्म किया गया है कि इसमें Cyber Mecha Design 2.0 मिलेगा और ये Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। फोन के रियर पैनल में कस्टमाइजेबल व्हाइट LED लाइटिंग शामिल है। साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, 8GB RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में।

Infinix GT 30 5G+ इंडिया लॉन्च डिटेल

Infinix ने एक प्रेस रिलीज के जरिए भारत में Infinix GT 30 5G+ की अपकमिंग लॉन्च की ऑफिशियल घोषणा की है। हालांकि, सटीक लॉन्च डेट अभी तय नहीं हुई है। लेकिन इसे भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया लॉन्च के टीजर के साथ-साथ कंपनी ने Infinix GT 30 5G+ डिजाइन को भी रिवील किया है। टीजर इमेज में फोन का हरा रंग और Cyber Mecha Design 2.0 दिखाई देता है, जो कि Infinix GT 30 Pro 5G के जैसा ही है। फोन के रियर पैनल में कस्टमाइजेबल व्हाइट LED लाइटिंग दी गई है।

Infinix GT 30 5G+ में क्या मिल सकता है खास?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें