iPhone 17 Price In India: Apple iPhone 17 सीरीज के लॉन्चिंग से पहले कीमत को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। आईफोन के दीवाने iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर कोई लॉन्चिंग डेट और कीमत के बारे में गूगल पर सर्च कर रहा है। आइए हम आपको iPhone 17 की लॉन्चिंग डेट, फीचर्स, कलर ऑप्शन और कीमत समेत पूरी डिटेल्स बता रहे हैं। अगर आप अपने iPhone को अपग्रेड करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सामान्य से थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 लाइनअप की कीमत में लगभग ₹50 (करीब ₹4,200) की बढ़ोतरी हो सकती है। इससे यह अब तक की सबसे महंगी iPhone सीरीज में से एक बन जाएगी।
