Get App

Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर, जानें कीमत

Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस है। इस फोन में AI फीचर्स के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। वहीं, Lava के इस स्मार्टफोन की कीमत सिर्फ 9,999 रुपये है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 8:43 AM
Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर, जानें कीमत
Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Lava Blaze Dragon 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है, जो Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी से लैस है। इस फोन में AI फीचर्स के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिलता है। ये फोन Android 15 पर काम करता है। आइए जानते हैं इस स्मार्टफोन की कीमत और दूसरी खास बातें।

कीमत और उपलब्धता

Lava Blaze Dragon 5G के 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन सिर्फ एक कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया गया है। जिसे आप दो कलर ऑप्शन गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट में खरीद सकते हैं।

इस 5G स्मार्टफोन को आप 1 अगस्त से Amazon से खरीद सकते हैं। कंज्यूमर्स को 1000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही, कंपनी 1000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। कंज्यूमर्स फ्री सर्विस ऐट होम का फायदा उठा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें