Get App

Lava Blaze Dragon की लॉन्च डेट कन्फर्म, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही अपना नया डिवाइस Lava Blaze Dragon लॉन्च करने जा रहा है। ये स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होगा। इस फोन के कुछ प्रमुख फीचर्स को पहले ही रिवील किया जा चुका है। इसमें कस्टमर को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Jul 20, 2025 पर 12:51 PM
Lava Blaze Dragon की लॉन्च डेट कन्फर्म, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
25 जुलाई को Lava Blaze Dragon होगा लॉन्च

Lava Blaze Dragon launch date : भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava जल्द ही अपना नया डिवाइस Lava Blaze Dragon लॉन्च करने जा रहा है। ये स्मार्टफोन जुलाई में लॉन्च होगा। इसी महीने कंपनी Lava Blaze AMOLED 2 को भी पेश करने वाली है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन ब्रांड ने Lava Blaze Dragon की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है।

Lava Blaze Dragon के कुछ प्रमुख फीचर्स को पहले ही रिवील किया जा चुका है। इसमें कस्टमर को दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और 64MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

कब होगा भारत में लॉन्च? 

कंपनी अपने Lava Blaze Dragon स्मार्टफोन को 25 जुलाई को लॉन्च करेगी। इस स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट अब Amazon पर लाइव हो चुकी है। यहां पर आपको फोन का डिजाइन, फीचर और कलर देखने को मिलेगा। ब्रांड ने फोन को गोल्डन कलर में पेश किया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें