Moto G86 Power 5G launch in India : Motorola का G86 Power 5G स्मार्टफोन आज भारत में दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का टीजर Flipkart पर लाइव हो गया है, और माइक्रोसाइट से इसके कुछ फीचर्स का पता चल गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट और 1.5K Super HD pOLEd डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें 50 MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और 8 MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। G86 Power 5G स्मार्टफोन को Cosmic Sky, Golden Cypress और Spellbound कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं इसके स्पेसिफिकेशंस के बारे में।
Moto G86 Power 5G के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में 50 MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा और एक मैक्रो मोड के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 MP का कैमरा होगा। इसका कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
बता दें कि हाल ही में Moto G96 5G को भारत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 2 है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स के मिड-रेंज सेगमेंट में मोटोरोला की बिक्री तेजी से बढ़ी है।