स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी नथिंग (Nothing) ने भारतीय बाजार पर अपना फोकस बढ़ाया है और बेंगलुरु में अपनी पहला फ्लैगशिप ऑफलाइन स्टोर खोला है। इसके साथ ही कंपनी ने देश के सबसे बड़े बाजारों में शुमार एक शहर में फिजिकल रिटेल को लेकर अपनी गहरी प्रतिबद्धता का संकेत दिया। नथिंग की यह पहल ऑनलाइन-फर्स्ट स्मार्टफोन ब्रांड्स के बीच फिजिकल रिटेल को लेकर बढ़ते रुझान को दिखाती है। इससे पहले आईफोन (iPhone) कंपनी एपल (Apple) ने भारत में तेजी से अपना आक्रामक विस्तार किया और अब नए खुलने वाले मुबंई के बोरीवली और हैदराबाद नें नए स्टोर्स को मिलाकर देश में इसके सात स्टोर्स हो चुके हैं।
Nothing का पहला स्टोर बेंगलुरू में ही क्यों?
नथिंग के सीईओ कार्ल पेई (Carl Pei) के मुताबिक दुनिया भर में कुछ स्टोर्स पर काम किया जा रहा है जिसमें भारत भी एक है। भारत नथिंग के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। मनीकंट्रोल से बातचीत में कार्ल पेई ने कहा कि नथिंग के बहुत से यूजर्स भारत में हैं और यहां भी सबसे अधिक बेंगलुरु में हैं तो यहां बड़ी टेक कम्युनिटी भी है, इसीलिए यहीं से शुरुआत की गई। वैसे बता दें कि ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए पहले भी नथिंग के स्मार्टफोन की बिक्री हो रही है। आगे की स्ट्रैटेजी को लेकर उनका कहना है कि ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों पर ध्यान दिया जाएगा क्योंकि कुछ यूजर्स ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो कुछ डिवाइस को खरीदारी से पहले अपने हाथ में लेना चाहते हैं और तुरंत उन्हें प्रोडक्ट चाहिए होता है। आगे कितने स्टोर्स खुलेगा, इसे लेकर उन्होंने कहा कि यह बंगलुरू फॉर्मेट की सफलता पर निर्भर करेगा।
क्या है खास नथिंग के ऑफलाइन स्टोर में?
आमतौर पर जो रिटेल आउटलेट्स होते हैं, उसमें मुख्य रूप से सेल्स का ही काम होता है लेकिन नथिंग के बंगलुरू के इंदिरानगर में स्थित स्टोर में ब्रांड स्टोरीटेलिंग और एक्सपेरिमेंटल डिजाइन पर अधिक जोर है। 5032 स्क्वेयर फीट में फैले इस दोमंजिला स्टोर में ग्राहक अनबॉक्सिंग से पहले अपने मॉडल को देख सकेंगे। इस स्टोर में वॉटर रेसिस्टेंस डेमो, यूएसबी पोर्ट के मजबूती की जांच और स्क्रैच टेस्ट को लेकर एक जोन भी है।
इस स्टोर के कॉन्सेप्ट को लेकर कार्ल ने कहा कि सबसे अहम सेल्स नहीं है बल्कि ये है कि क्या लोगों को यह जगह पसंद आ रही है और वे फोटोज ले रहे हैं और इसे लोगों के साथ साझा कर रहे हैं या नहीं। इसमें कंटेंट क्रिएटर्स के लिए एक स्टूडियो भी है। कार्ल का कहना है कि ऑफलाइन स्टोर्स पहले ही नथिंग के लिए अच्छा रेवेन्यू जेनेरेट कर रहे हैं लेकिन लॉन्ग टर्म में बिजनेस सामान्य हो जाएगा तो ऐसे में जो बेहतरीन यूजर एक्सीपिरएंस दे पाएगा, वही जीतेगा और यह हमेशा ऑनलाइन और ऑफलाइन का मिक्सचर होगा।