जिस AI ने आईटी सेक्टर ने मचाया कोहराम, उसी से अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को किया गिरफ्तार

AI in Defence: इस साल 2026 की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलुस मादुरो को उनके ही देश में जाकर हिरासत में ले लिया और न्यूयॉर्क लेकर चले गए। इसने दुनिया भर में खलबली मचा दी। अब सामने आ रहा है कि इसमें उस एंथ्रॉपिक के उस एआई की भी बड़ी भूमिका है जिसके चलते कुछ समय से आईटी सेक्टर में कोहराम मचाया है। डिटेल्स में पढ़ें

अपडेटेड Feb 14, 2026 पर 11:39 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
आईटी शेयरों में हाल ही में लॉन्च हुए एंथ्रॉपिक के लीगल एआई टूल ने दबाव बनाया हुआ है। (File Photo- Pexels)

AI in Defence: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की इंटिलिजेंसी का दायरा कितना बढ़ चुका है, इसका अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि एंथ्रॉपिक (Anthropic) के एआई मॉडल Claude का इस्तेमाल अमेरिकी मिलिट्री ने अपने उस मुहिम में किया जिसमें वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका ने बंधक बनाया था। यह खुलासा वाल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में किया। रिपोर्ट के मुताबिक Claude को एंथ्रॉपिक की डेटा कंपनी Palantir Technologies के साथ साझेदारी के जरिए हुई जिसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल व्यापक रूप से डिफेंस डिपार्टमेंट और अमेरिकी की केंद्रीय कानूनी एजेंसियां करती हैं। एंथ्रॉपिक ने अभी हालिया फंडिंग राउंड में $3 हजार करोड़ जुटाए थे और अब इसकी वैल्यू $38 हजार करोड़ है।

AI और अमेरिकी मिलिट्री के बीच बढ़ रहा तालमेल!

न्यूज एजेंसी रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ओपनएआई (OpenAI) और एंथ्रॉपिक (Anthropic) जैसी टॉप एआई कंपनियों पर अमेरिकी डिफेंस डिपार्टमेंट इस बात का दबाव डाल रहा है कि वे अपने एआई टूल्स को क्लासिफाइड नेटवर्क पर उपलब्ध कराएं, बिना अधिकतर मानक प्रतिबंधों को जो आम यूजर्स पर लागू होती हैं। कई एआई कंपनियां अमेरिकी सेना के लिए खास टूल बना रही हैं जिसमें से अधिकतर सिर्फ अनक्लासिफाइड नेटवर्क्स हैं और जिनका इस्तेमाल आमतौर पर सैन्य प्रशासन के लिए होता है। एंथ्रॉपिक एकमात्र कंपनी है जिसका मॉडल थर्ड पार्टी के जरिए क्लासिफाइड सेटिंग में उपलब्ध है, लेकिन सरकार अभी भी कंपनी की यूजेस पॉलिसीज से बंधी हुई है। एथ्रॉपिक की यूजेज पॉलिसी Claude का इस्तेमाल हिंसा को सपोर्ट करने, हथियार डिजाइन करने या निगरानी यानी सर्विलांस करने से रोकती है।


अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति को क्यों बनाया बंधक?

इस साल की शुरुआत में अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। उन्हें ड्रग ट्रैफिकिंग चार्जेज के आरोपों को लेकर हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क ले जाया गया। बता दें कि वेनेजुएला को कई महीनों से अमेरिकी हमले की चेतावनी दी जा रही थी।

आईटी सेक्टर में क्यों मची खलबली?

आईटी शेयरों में हाल ही में लॉन्च हुए एंथ्रॉपिक के लीगल एआई टूल ने दबाव बनाया हुआ है। आईटी सेक्टर को लेकर निवेशकों की यह चिंता बढ़ी है कि एंथ्रॉपिक के नए टूल से सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिए कॉम्पटीशन बढ़ा है। एआई डेवलपर एंथ्रॉपिक ने अपने क्लाउडे कोवर्क एजेंट के लिए प्लग-इन्स लॉन्च किया है जो लीगल, सेल्स, मार्केटिंग और डेटा एनालिसिस के काम संभाल सकता है। इसने आईटी सेक्टर में खलबली मचा दी है। वेंचुरा सिक्योरिटीज के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर का कहना है कि एआई ऑटोमेशन से देश की टॉप आईटी कंपनियों के लेबर-हैवी मॉडल को झटका लग रहा है जिससे बिल योग्य घंटे और एंप्लॉयीज की संख्या में भारी कटौती हो रही है। उनका मानना है कि इस सेक्टर में आगे और गिरावट देखने को मिल सकती है।

US strikes venezuela: अमेरिका के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।