अब आपको लैपटॉप खरीदने के लिए मार्केट जाने की जरूरत नहीं है और न ही ऑनलाइन ऑर्डर कर के हफ्ते भर इंतजार करने की। दरअसल, मंगलवार को Asus ने घोषणा की है कि अब उसके कुछ लैपटॉप्स भारत में Swiggy Instamart के जरिए क्विक डिलीवरी पर मिलेंगे। बता दें कि Swiggy Instamart एक क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म है जो ग्रॉसरी, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी चीजें कुछ ही मिनटों में डिलीवर करता है। ताइवान की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी Asus ने बताया कि Vivobook 15 और TUF Gaming F16 जैसे सेलेक्टिव लैपटॉप मॉडल्स अब Instamart पर उपलब्ध होंगे। आइए आपको बताते हैं कि किन शहरों को मिलेगी Instant Delivery की सुविधा।
