Samsung के स्मार्टफोन्स में दिलचस्पी रखने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amazon India वेबसाइट पर Galaxy Z Fold 6 22% फ्लैट प्राइस कट के साथ मिल रहा है। यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एडिशनल कैशबैक ऑफर्स, एक्सचेंज ऑफर्स और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन्स भी उपलब्ध करा रहा है। Samsung ने इस फोल्डेबल फोन को भारत में जुलाई 2024 में लॉन्च किया था। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और 12GB RAM मिलता है। भले ही इस समय लेटेस्ट Galaxy Z Fold 7 लॉन्च हो चुका है, लेकिन ये प्रीवियस जनरेशन Samsung फोल्डेबल अभी भी बहुत पावरफुल डिवाइस है। अपने दमदार फीचर्स और परफॉर्मेंस के दम पर यह अभी भी यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है।
