सबसे पतले स्क्रीन वाला स्मार्टफोन Vivo T4R 5G भारत में हुआ लॉन्च, 5,700mAh की बैटरी के साथ मिलेगा दमदार फीचर, जानें कीमत

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो कम बजट में बेहतरीन फीचर और दमदार परफॉर्मेंस दे तो यह खबर आपके लिए है। Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 120Hz क्वाड-कर्ल्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है।

अपडेटेड Jul 31, 2025 पर 2:35 PM
Story continues below Advertisement
Vivo T4R 5G भारत में लॉन्च

अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश में हैं जो कम बजट में बेहतरीन फीचर और दमदार परफॉर्मेंस दे तो यह खबर आपके लिए है। Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T4R 5G को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन 120Hz क्वाड-कर्ल्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है। फोन की मोटाई 7.39mm है और यह MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट से लैस है। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। आइए डिटेल में जानते हैं फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

स्पेसिफिकेशन्स

  • Vivo T4R 5G प्रीमियम लुक और दमदार फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.77 इंच की फुलHD+ क्वाड-कर्व AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। फोन की मोटाई सिर्फ 7.39mm है, जिससे यह भारत का सबसे स्लिम क्वाड-कर्व डिस्प्ले वाला फोन बनता है। इसके अलावा यह डिवाइस IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जिसे 12GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है। Vivo T4R 5G में 12GB तक RAM एक्सटेंड करने की सुविधा मिलती है। अगर फोन की मजबूती की बात करें तो इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह मिलिट्री ग्रेड MIL-STD-810H रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा, इसे SGS की फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिली है। फोन का फ्रंट डिस्प्ले डायमंड शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है, जो इसे गिरने और खरोंच से बचाता है।
  • कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP का Sony IMX882 रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही फोन में 5,700mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Vivo T4R 5G की कीमत और उपलब्धता


Vivo T4R 5G के 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,499 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 8GB + 256GB की कीमत 21,499 रुपये और 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,499 रुपये है। डिवाइस की पहली सेल 5 अगस्त से वीवो इंडिया ई-स्टोर और Flipkart के साथ-साथ कुछ रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो जाएगी। यह डिवाइस ब्लू और सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है।

यह भी पढ़ें : iQOO Z10R 5G vs Realme 15 5G vs OnePlus Nord CE 5 5G: जानें कौन सा स्मार्टफोन फीचर और कीमत में है बेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।