Xiaomi HyperOS 3 Update: Xiaomi ने शुरू किया HyperOS 3 अपडेट रोलआउट, मिलेगी तेज परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स

Xiaomi HyperOS 3 Update: Xiaomi ने अपने नए डिवासइस के लिए HyperOS 3 का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिसमें कई Xiaomi टैबलेट, Redmi K-सीरीज फोन, Xiaomi Watch S4 सीरीज और कुछ Xiaomi टेलीविजन शामिल हैं। Android 16 पर बेस्ड यह अपडेट पूरे सिस्टम में कई अपग्रेड लाता है।

अपडेटेड Oct 30, 2025 पर 11:41 AM
Story continues below Advertisement
Xiaomi ने शुरू किया HyperOS 3 अपडेट रोलआउट, मिलेगी तेज परफॉर्मेंस और नए AI फीचर्स

Xiaomi HyperOS 3 Update: Xiaomi ने अपने नए डिवासइस के लिए HyperOS 3 का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिसमें कई Xiaomi टैबलेट, Redmi K-सीरीज फोन, Xiaomi Watch S4 सीरीज और कुछ Xiaomi टेलीविजन शामिल हैं। Android 16 पर बेस्ड यह अपडेट पूरे सिस्टम में कई अपग्रेड लाता है, जिसमें बेहतर लॉक-स्क्रीन कस्टमाइजेशन, नई AI सुविधाएं, कई नए फीचर्स, बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर क्रॉस-डिवाइस इंटीग्रेशन शामिल हैं।

अगर आपके Xiaomi डिवाइस को अभी तक HyperOS 3 अपडेट नहीं मिला है, तो नीचे दी गई लिस्ट में देखें कि क्या आपका डिवाइस इस नए बैच में शामिल है।

Xiaomi ने इन डिवाइस के लिए HyperOS 3 अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है


नीचे दिए गए डिवाइसों को अब चीन में HyperOS 3 अपडेट मिल रहा है। अगर आप किसी दूसरे क्षेत्र में रहते हैं, तो अपडेट बाद में आने की संभावना है।

  • Xiaomi MIX Flip 2
  • Xiaomi CIVI 5 Pro
  • Redmi K80
  • Redmi Turbo 4 Pro
  • Redmi Turbo 4
  • Xiaomi Pad 7 Ultra
  • Xiaomi Pad 7S Pro 12.4
  • Xiaomi Pad 7 Pro
  • Xiaomi Pad 7
  • Redmi K Pad
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED 2025 series
  • Xiaomi TV S Pro Mini LED series
  • Xiaomi TV S Mini LED 2025 series
  • Xiaomi Watch S4 Sport
  • Xiaomi Watch S4
  • Xiaomi Watch S4 eSIM
  • Xiaomi Watch S4 eSIM 15th Anniversary Edition
  • Xiaomi Watch S4 (41mm)

अगर आपका Xiaomi डिवाइस इस लिस्ट में है और आप किसी सपोर्टेड रीजन में रहते हैं, तो आप सेटिंग्स > फोन के बारे में > सिस्टम अपडेट में जाकर अपडेट डाउनलोड कर पाएंगे।

HyperOS 3 के ग्लोबल रोलआउट की बात करें तो Xiaomi ने इस हफ्ते की शुरुआत में Xiaomi 15T और 15T Pro के साथ इसकी शुरुआत की थी। और, आधिकारिक टाइमलाइन के अनुसार, अगले महीने तक यह अपडेट एक दर्जन से ज्यादा डिवाइस तक पहुंच जाएगा। आप पूरी ग्लोबल रोलआउट टाइमलाइन यहां देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Amazon ने लॉन्च किया Fire TV Stick 4K Select, अब टीवी बनेगा स्मार्ट और स्टाइलिश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।