Get App

आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है सचेत ऐप

आप पहाड़ों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको बारिश, बाढ़, भूकंप जैसी आपदाओं से बचने के लिए अपने मोबाइल में ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करना होगा, जो की आपके लिए एक संजीवनी की तरह काम करेगा। चलिए जानते हैं क्या है सचेत ऐप।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 06, 2025 पर 2:15 PM
आपदा से पहले मिलेगा अलर्ट, जानिए कैसे काम करता है सचेत ऐप
सचेत ऐप आपदा से पहले करेगा अलर्ट

गंगोत्री धाम के नजदीक धराली में मंगलवार दोपहर तब हाहाकार मच गया, जब खीर गंगा नदी पर बादल फटने के बाद आई भीषण बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को मलबे में तब्दील कर दिया। देखते ही देखते होटल, घर और सड़कें सैलाब की चपेट में आ गए। इस भयावह प्राकृतिक आपदा में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 15 से 20 मकान और होटल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

अब ऐसे में अगर आप पहाड़ों में घूमने की योजना बना रहे हैं तो आपको इस तरह के आपदाओं से बचने के लिए अपने मोबाइल में ‘सचेत ऐप’ डाउनलोड करना होगा, जो की आपके लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा। चलिए जानते हैं क्या है सचेत ऐप और कैसे करता है काम?

सचेत ऐप आपदाओं से कैसे करेगा अलर्ट?

Sachet App यूजर्स को संभावित आपदा की स्थिति के बारे में अलर्ट करता है। इसके लिए ऑफिशियल सरकारी सोर्स के जरिए अलर्ट भेजा जाता है। इस ऐप की मदद से संभावित भारी बारिश की जानकारी, साइक्लोन या फिर भूकंप जैसी आपदाओं का अलर्ट पाया जा सकता है। जिस स्थान पर आपदा की कंडीशन है वहां पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए इसकी जानकारी भी ऐप में दी गई है। ऐसे में अगर आप भी कहीं पहाड़ों में घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं या अभी कहीं पहाड़ी इलाके में मौजूद हैं तो इस ऐप को जरूर इनस्टॉल कर लें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें