Get App

Golden Visa: यूरोप का ये देश भारतीय को दे रहा गोल्डन वीजा, जानिए इसके बारे में सबकुछ

ये गोल्डन वीजा इन्वेस्टमेंट बेस्ड रेजिडेंसी योजना खास तौर पर भारतीयों सहित गैर-यूरोपीय देशों के नागरिकों के लिए बनाई गई है। जिसके तहत भारतीय समेत गैर-यूरोपीय नागरिक स्विट्जरलैंड में रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है गोल्डने वीजा और कैसे करें इसके लिए अप्लाई

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 28, 2025 पर 5:07 PM
Golden Visa: यूरोप का ये देश भारतीय को दे रहा गोल्डन वीजा, जानिए इसके बारे में सबकुछ
इससे उन्हें दुनिया के सबसे सुरक्षित और समृद्ध देशों में से एक में जीवन बिताने का मौका मिलता है

अगर आप यूरोप के खूबसूरत देश यानी स्विट्जरलैंड में घूमने या फिर वहां पर रहने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। यूरोप का ये देश अपने खूबसूरत नजारों और अच्छी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। कई भारतीयों का स्विट्जरलैंड में बसने का सपना होता है। वहीं स्विट्जरलैंड में बसने के इस सपने को पूरा करने के लिए स्विस गोल्डन वीजा प्रोग्राम मदद करता है।

ये गोल्डन वीजा इन्वेस्टमेंट बेस्ड रेजिडेंसी योजना खास तौर पर भारतीयों सहित गैर-यूरोपीय देशों के नागरिकों के लिए बनाई गई है। जिसके तहत भारतीय समेत गैर-यूरोपीय नागरिक स्विट्जरलैंड में रह सकते हैं। इससे उन्हें दुनिया के सबसे सुरक्षित और समृद्ध देशों में से एक में जीवन बिताने का मौका मिलता है।

क्या है स्विस गोल्डन वीजा

स्विस गोल्डन वीजा एक ऐसा इन्वेस्टमेंट-बेस्ड रेजिडेंसी प्रोग्राम है, जिसके तहत गैर-यूरोपीय नागरिक, जैसे भारतीय, फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट के बदले स्विट्जरलैंड में रहने का अधिकार पा सकते हैं। यह सिर्फ औपचारिकताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि स्विट्जरलैंड की उस रणनीति का हिस्सा है जिसके जरिए वह विदेशी इन्वेस्टर को अट्रैक्ट करता है। इसके साथ अपने इकोनॉमी को भी मजबूत बनाता है और अपनी सांस्कृतिक विविधता को और समृद्ध करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें