साल 2025 कई लोगों के लिए नई उम्मीदें, उत्साह और ऊर्जा लेकर आया, तो कुछ के लिए ये चुनौतियों और मुश्किलों भरा रहा। इस साल जहां लोगों ने व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में बदलाव देखे, वहीं डिजिटल दुनिया में भी उनकी सक्रियता लगातार बढ़ती रही। हर साल की तरह, इस बार भी लोग गूगल का सहारा लेकर हर तरह की जानकारी हासिल करते रहे। चाहे मनोरंजन से जुड़ी जानकारी हो, तकनीकी सवाल हों, स्वास्थ्य से जुड़े टिप्स हों या किसी बड़े आयोजन की जानकारी, लोग गूगल पर लगातार खोज करते रहे।
