37 साल की उम्र में बड़ा फैसला, करोड़ों की बचत के बावजूद रिटायरमेंट को लेकर उलझा शख्स

एक 37 साल का शख्स अब रिटायरमेंट को लेकर बड़ा फैसला लेने की स्थिति में है। उसके पास करीब ₹11 करोड़ की बचत और हैदराबाद में लोन-फ्री घर है। अब वह फैमिली के साथ भारत लौटकर आराम की जिंदगी जीना चाहता है, लेकिन सवाल है कि क्या यह पैसा काफी होगा या नहीं

अपडेटेड May 20, 2026 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
2.5 लाख महीना एक काफी आरामदायक लाइफस्टाइल के लिए अच्छा माना जाता है।

एक 37 साल का शख्स आज जिंदगी के एक बड़े मोड़ पर खड़ा है, जहां उसे यह तय करना है कि क्या वह इतनी कम उम्र में नौकरी छोड़कर रिटायरमेंट की जिंदगी शुरू कर सकता है। उसने अमेरिका में करीब 15 साल काम करके मेहनत से $1.3 मिलियन यानी लगभग 11 करोड़ की मजबूत बचत तैयार की है, जिसे उसने US इंडेक्स फंड्स में निवेश किया है। इसके साथ ही उसके पास हैदराबाद में एक लोन-फ्री घर भी है, जिससे उस पर किराया या EMI का कोई बोझ नहीं है। अब वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ भारत लौटकर एक शांत, सुरक्षित और आरामदायक जीवन जीने की योजना बना रहा है।

उसकी सोच है कि बिना तनाव के फैमिली के साथ समय बिताया जाए, बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो और लाइफस्टाइल भी आरामदायक रहे। लेकिन असली सवाल यही है कि क्या यह ₹11 करोड़ की बचत लंबे समय तक उसके सपनों और खर्चों को पूरा कर पाएगी या नहीं।

सपनों वाली लाइफस्टाइल और उसका खर्च


ये परिवार अब भारत लौटकर एक आरामदायक जीवन जीने की सोच रहा है। इसमें बच्चों की अच्छी पढ़ाई, घर में मदद के लिए स्टाफ, एक इलेक्ट्रिक कार, साल में चार छुट्टियां और समय-समय पर बाहर खाना शामिल है। इस पूरे लाइफस्टाइल का अनुमानित खर्च करीब 2.5 लाख हर महीने बताया गया है।

4% रूल क्या बताता है असली सच?

फाइनेंशियल प्लानिंग में 4% रूल एक आसान तरीका माना जाता है। इसका मतलब है कि आप हर साल अपने निवेश का 4% सुरक्षित रूप से निकाल सकते हैं। इस हिसाब से ₹11 करोड़ पर करीब 3.6 लाख प्रति माह तक निकाला जा सकता है। यानी उनका तय किया गया खर्च इस सीमा के अंदर आराम से आ जाता है।

भारत में 2.5 लाख महीना कितना मजबूत है?

अगर भारत की बात करें, तो 2.5 लाख महीना एक काफी आरामदायक लाइफस्टाइल के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें अच्छे स्कूल, घरेलू खर्च, ट्रैवल और लाइफस्टाइल की कई जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं। यहां तक कि इलेक्ट्रिक कार और छुट्टियों का खर्च भी मैनेज किया जा सकता है।

असली टेंशन कहां छुपा है?

सब कुछ आसान लगता है, लेकिन असली चिंता बच्चों की पढ़ाई और हेल्थकेयर खर्च है। ये दोनों चीजें समय के साथ तेजी से बढ़ सकती हैं और महंगाई से ज्यादा असर डाल सकती हैं। ऐसे में भविष्य में खर्च बढ़ने पर निवेश से ज्यादा पैसा निकालना पड़ सकता है।

फैसला इतना आसान नहीं है

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगर निवेश सही जगह फैला हुआ है और खर्च पर कंट्रोल है, तो ये रिटायरमेंट प्लान संभव हो सकता है। लेकिन सबसे जरूरी बात है कि लाइफस्टाइल धीरे-धीरे जरूरत से ज्यादा न बढ़े और पैसा लंबे समय तक टिके रहने के हिसाब से मैनेज किया जाए।

लोगों की राय में भी बंटवारा

कुछ लोग कहते हैं कि अगर आगे चलकर इनहेरिटेंस या अतिरिक्त कमाई मिलती है, तो यह प्लान और मजबूत हो जाता है। कुछ का मानना है कि सब कुछ मार्केट रिटर्न पर निर्भर है,अच्छा रिटर्न मिला तो आसानी, नहीं तो मुश्किल। वहीं कुछ लोग इसे सीधा सिंपल मानते हैं,“अगर पैसा है तो जिंदगी का मजा लो”, लेकिन कुछ सलाह देते हैं कि डॉलर में निवेश बनाए रखना बेहतर रहेगा।

Elephant twin calves video: हाथी को जुड़वा बच्चे कैसे होते हैं? 680 दिन की ये प्रेगनेंसी किसी चमत्कार से कम नहीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।