5 चोरों ने 5 मिनट में चुराई थी 55 करोड़ की गोल्डन टॉयलेट सीट, 5 साल बाद ऐसे सुलझा केस

आरोपियों में से एक, फ्रेडरिक डू, जेल जाने से बच गया, क्योंकि अदालत ने फैसला सुनाया कि वह चोरी में सीधे तौर पर शामिल नहीं था, लेकिन पिघला हुआ सोना बेचने में उसकी भूमिका थी। उसे 21 महीने की सजा मिली, जबकि तीन आरोपियों को डकैती में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई

अपडेटेड May 23, 2025 पर 8:10 PM
Story continues below Advertisement
ब्लेनहेम पैलेस से 18 कैरेट सोने के टॉयलेट सीट की चोरी हुई थी

ब्लेनहेम पैलेस से 18 कैरेट सोने के टॉयलेट सीट की चोरी के लगभग पांच साल बाद, एक बड़ी सफलता हाथ लगी और आखिरकार मामले को बंद कर दिया है। ब्रिटिश पुलिस ने 48 लाख पाउंड की डकैती में शामिल चार लोगों को सजा दिलवा दी, जिसने 2019 में दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं। आरोपियों में से एक, फ्रेडरिक डू, जेल जाने से बच गया, क्योंकि अदालत ने फैसला सुनाया कि वह चोरी में सीधे तौर पर शामिल नहीं था, लेकिन पिघला हुआ सोना बेचने में उसकी भूमिका थी।

उसे 21 महीने की सजा मिली, जबकि तीन आरोपियों को डकैती में उनकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और सजा सुनाई गई। पांचवें संदिग्ध को बरी कर दिया गया। यह घटना 14 सितंबर, 2019 की सुबह ऑक्सफोर्डशायर के ऐतिहासिक ब्लेनहेम पैलेस में घटी।

सुबह करीब 4 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज ने सन्नाटे को तोड़ दिया, जिससे महल की कर्मचारी एलेनोर पेस की नींद खुल गई। पहले तो उन्हें लगा कि कोई चीज गिरी है, लेकिन जब सिक्योरिटी अलार्म बजने लगे तो वे घबरा गईं।


महल की अमूल्य कलाकृतियों वाले कमरे में पहुंचे पेस को पता चला कि इटालियन कलाकार मौरिजियो कैटेलन की डिजाइन की गई 18 कैरेट सोने की टॉयलेट सीट चोरी हो गई थी। ये असली टॉयलेट सीट थी।

चोरी को बड़ी शातिर तरीके से अंजाम दिया गया। पांच चोरों ने कम सिक्योरिटी का फायदा उठाया, और केवल पांच मिनट में टॉयलेट में सेंध लगाकर भाग निकले।

हैरानी की बात यह है कि जिस गैलरी में आर्टवर्क डिस्प्ले किए गए थे, वहां कोई गार्ड या CCTV कैमरा नहीं था। जांचकर्ताओं ने बाद में बताया कि चोरों ने अंधेरे और सुरक्षा खामियों का फायदा उठाया और पुलिस के पहुंचने से पहले ही भाग निकले।

सालों की जांच के बावजूद टॉयलेट कभी बरामद नहीं हुआ। अधिकारियों ने निष्कर्ष निकाला कि इसे पिघलाकर बेचा गया था। हालांकि, फ्रेडरिक डो को मास्टरमाइंड नहीं माना गया, लेकिन अदालत ने उसे चोरी के सोने की अवैध बिक्री में बिचौलिए की भूमिका निभाने का दोषी पाया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।