LinkedIn पर नौकरी की जगह मिला शादी का ऑफर, भाई के लिए बहन ने भेजा मैसेज, यूजर्स बोले-'Shaadi.com बना दिया'

LinkedIn पर नौकरी के बजाय शादी का रिश्ता मिलने से एक महिला हैरान रह गई। उसने इस अनोखे मैसेज का स्क्रीनशॉट X पर शेयर किया। सोशल मीडिया पर लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं

अपडेटेड Nov 29, 2026 पर 10:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शायद यह आज आपको LinkedIn पर मिलने वाला सबसे अलग मैसेज होगा (Photo: Canva)

अक्सर हम कोई जॉब सर्च करने के लिए LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि क्या कोई LinkedIn से शादी का प्रपोजल भी भेज सकता है? हाल ही में एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। महिला को LinkedIn पर एक ऐसा मैसेज मिला, जिसमें काम या नौकरी की नहीं बल्कि शादी का प्रस्ताव दिया गया था। इस अजीब अनुभव का स्क्रीनशॉट महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया। साथ ही हैरानी जताते हुए उसने लिखा, “क्या अब लोग LinkedIn पर भी शादी के लिए रिश्ते भेजने लगे हैं?” महिला की यह पोस्ट सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया।

मैसेज में क्या था

महिला ने अपने संदेश में लिखा, "शायद यह आज आपको LinkedIn पर मिलने वाला सबसे अलग मैसेज होगा। मैं आपसे एक बहन के तौर पर संपर्क कर रही हूं। मेरा भाई IIT रुड़की से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है और फिलहाल अमेरिका के सिएटल में मोलोको कंपनी में काम कर रहा है। हम उसके लिए एक अच्छा जीवनसाथी तलाश रहे हैं।" उसने आगे लिखा, "आपकी प्रोफाइल देखकर मुझे लगा कि मैं आपसे सम्मान के साथ संपर्क कर सकती हूं। अगर आप या आपका परिवार जीवनसाथी की तलाश कर रहे हैं, तो मुझे अपने भाई की प्रोफाइल शेयर करने में खुशी होगी। अगर ऐसा नहीं है, तो मेरा संदेश पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद। मैं आपके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं!"


 

यूजर ने दिया मजेदार रिएक्शन

इस अनोखे मैसेज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा। कुछ यूजर्स ने कहा कि LinkedIn पर किसी से संपर्क करने में कोई बुराई नहीं है, जबकि कुछ लोगों ने महिला की पोस्ट को गलत बताया। वहीं, कई यूजर्स ने इस पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, "LinkedIn को Shaadi.com बना दिया है।" एक शख्स ने कमेंट किया, “लोगों को नौकरी तो मिल नहीं रही, इसलिए उसने LinkedIn का सही इस्तेमाल करने का तरीका ढूंढ लिया है।” एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, "हाहा, तो यह Hinge से भी बेहतर है।"

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।