सावधान! मार्केट में आ चुका ₹500 का नकली नोट, गृह मंत्रालय ने जारी किया अलर्ट, ऐसे करें असली और फर्जी की पहचान

Fake Rs 500 Notes: गृह मंत्रालय (MHA) ने बाजार में आ चुके 500 रुपये के नकली नोटों के बारे में अलर्ट जारी किया है। DRI, FIU, CBI, NIA, SEBI आदि जैसे प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थानों के साथ साझा किए गए अलर्ट में चेतावनी दी गई है कि नकली नोट गुणवत्ता और छपाई के मामले में असली नोटों से काफी मिलते-जुलते हैं, जिससे उन्हें पहचानना और भी मुश्किल हो जाता है

अपडेटेड Apr 21, 2025 पर 4:23 PM
Story continues below Advertisement
Fake Rs 500 Notes: गृह मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि इन नोटों की पहचान करना मुश्किल नहीं है

Fake Rs 500 Notes Alert: क्या आपके पर्स में 500 रुपये का नोट है? अगर है तो उसे सही से जांच कर लें कहीं वह नकली तो नहीं है। गृह मंत्रालय ने एक अलर्ट जारी कर कहा है कि सभी लोग 500 रुपये के नोट पर बारीकी से ध्यान दें। गृह मंत्रालय ने बाजार में आ चुके नकली नोटों को लेकर अलर्ट जारी किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने हाई अलर्ट जारी कर बताया कि बाजार में 500 रुपये के नकली नोट आ गए है, जो एकदम असली नोटों जैसे ही दिखते हैं। गृह मंत्रालय ने भी इस पर चिंता जताते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।

गृह मंत्री के मुताबिक 500 के नकली नोट काफी हद तक असली जैसे दिखते हैं। पहली नजर में असली और नकली में अंतर कर पाना कठिन है। लेकिन MHA ने कुछ ऐसे पहचान चिन्‍ह बताए हैं, जिसकी मदद से फर्जी नोटों को पहचानना काफी आसान है। सरकार ने नकली नोटों की पहचान के लिए जो चिन्ह बताए हैं, उनकी मदद से असली-फर्जी नोटों में अंतर किया जा सकता है।

गृह मंत्रालय ने सोमवार को बाजार में पहले से ही चलन में आ चुके 500 रुपये के नए नकली नोट के बारे में ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है। यह अलर्ट राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI), वित्तीय खुफिया इकाई (FIU), केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) और अन्य जैसी प्रमुख वित्तीय और नियामक संस्थाओं को दिया गया है।


इसमें इन नकली नोटों और असली नोटों के बीच अंतर के बारे में भी जानकारी दी गई है। न्यूज़18 द्वारा समीक्षा की गई एक सूचना के अनुसार, नकली नोट असली 500 रुपये के नोटों से काफी मिलते-जुलते हैं। केवल एक छोटी सी अंग्रेजी शब्द की गलती उन्हें पहचानने में मदद करती है।

ऐसे करें पहचान

गृह मंत्रालय ने बताया है कि नकली नोट असली 500 रुपये के नोटों से काफी हद तक मिलते-जुलते हैं। लेकिन, इसमें RESERVE BANK OF INDIA की स्‍पेलिंग को लेकर एक गलती हो गई है, जिसकी वजह से इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। 500 रुपये के फर्जी नोट में यह गलती 'RESERVE BANK OF INDIA' की लिखावट में है। इसमें RESERVE में E की जगह गलती से A लिख दिया गया है।

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, "यह छोटी गलती बारीकी से चांज किए बिना किसी की नजर में नहीं आ सकती है, जिससे ये नकली नोट विशेष रूप से खतरनाक हो सकते हैं।" वित्तीय संस्थानों, बैंकों और संबंधित एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यह इस बात के संकेत हैं कि बड़ी संख्या में ये नकली नोट पहले ही बाजार में आ चुके हैं।

अधिकारी नागरिकों और संस्थाओं से सतर्क रहने एवं किसी भी संदिग्ध करेंसी की सूचना देने का आग्रह कर रहे हैं। आतंकवाद के फंडिंग की जांच में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, किसी भी एजेंसी के लिए यह जानना संभव नहीं होगा कि कितने नकली नोट प्रचलन में हैं।

ये भी पढ़ें- JD Vance India Visit: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने परिवार के साथ अक्षरधाम मंदिर में किए दर्शन, भारतीय परिधान ने लोगों को जीता दिल

न्यूज18 की रिपोर्ट के अनुसार, जाली नोटों से संबंधित जानकारी को SEBI, DRI, CBI और NIA सहित कई एजेंसियों के साथ साझा किया गया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि नकली नोट प्रिंट और गुणवत्ता दोनों के मामले में मूल करेंसी के समान ही हैं। इससे एजेंसियों के लिए नकली नोटों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।