Noida Pizza Viral Video: नोएडा से एक अजीब और बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सेक्टर-22 के चौड़ा गांव में एक पिज्जा दुकान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। वायरल वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि दुकान चलाने वाला युवक पिज्जा बेस पर थूककर उसे तैयार कर रहा था और फिर उसी पिज्जा को ग्राहकों को सर्व भी कर दिया। जैसे ही यह वीडियो सामने आया, स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी फैल गई और कई जगह विरोध देखने को मिला। यह मामला मामला थाना सेक्टर-24 क्षेत्र क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
