Snake: भारत में बना कमाल का इनोवेशन! अब सांप अचानक नहीं डस पाएगा, पहले ही मिलेगा अलर्ट

Snake Bite: भारतीय वैज्ञानिकों ने एक खास “कृषि मित्र छड़ी” विकसित की है, जो 100 मीटर दूर तक सांप और जहरीले जीवों की मौजूदगी का पता लगा सकती है। ये छड़ी खतरा होने पर कंपन के जरिए किसान को अलर्ट करती है। इसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने किसान मेले में दी।

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 4:05 PM
Story continues below Advertisement
Snake Bite: देश में लगभग 350 तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमें करीब 10% ही जहरीले होते हैं। 

भारत में सांपों के निकलने और उनके डसने की घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों और खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए ये एक बड़ा खतरा बना रहता है। रात के समय सिंचाई या खेतों में काम करते वक्त जहरीले सांपों का सामना होने की आशंका और भी बढ़ जाती है, जिससे कई बार गंभीर हादसे हो जाते हैं। इन घटनाओं में न सिर्फ लोगों की जान जोखिम में पड़ती है, बल्कि परिवारों पर भी इसका गहरा असर देखने को मिलता है।

भारत जैसे देश में जहां बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, वहां ये समस्या और भी गंभीर हो जाती है। हर साल कई लोग सांप के डसने का शिकार बनते हैं, जिससे इस खतरे को कम करने के लिए नई तकनीकों और उपायों की जरूरत महसूस की जा रही है।

अब डर नहीं, आ गई “किसान मित्र छड़ी”


भारतीय वैज्ञानिकों ने एक ऐसी खास डिवाइस तैयार की है, जिसे “किसान मित्र छड़ी” नाम दिया गया है। ये देखने में सामान्य छड़ी जैसी लगती है, लेकिन ये 100 मीटर के दायरे में मौजूद सांप या जहरीले जीवों की मौजूदगी का संकेत दे सकती है।

कैसे काम करती है ये स्मार्ट छड़ी?

इस छड़ी में एक बटन दिया गया है, जिसे दबाते ही ये एक्टिव हो जाती है। अगर आसपास कोई सांप या खतरनाक जीव मौजूद होता है तो ये तेज कंपन करने लगती है, जिससे किसान को तुरंत खतरे का अंदाजा हो जाता है।

किसानों के लिए बड़ा सुरक्षा कवच

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि यह छड़ी किसानों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। रात में खेतों में काम करते समय ये उन्हें संभावित खतरे से पहले ही सावधान कर देती है।

भारत में सांप काटने के गंभीर आंकड़े

भारत में हर साल लाखों लोग सांप के डसने का शिकार होते हैं, जिनमें हजारों की मौत हो जाती है। इनमें से ज्यादातर किसान होते हैं, जो खेतों में काम करते समय इन हादसों का सामना करते हैं।

भारत में सांपों की विविधता

देश में लगभग 350 तरह के सांप पाए जाते हैं, जिनमें करीब 10% ही जहरीले होते हैं। लेकिन ये जहरीले सांप इतने खतरनाक होते हैं कि समय पर इलाज न मिलने पर जान तक जा सकती है। ऐसे में ये नई तकनीक किसानों के लिए सुरक्षा की नई उम्मीद बन सकती है।

Baisakhi Mehndi Designs 2026: बैसाखी पर ट्राई करें ये 10 आसान मेहंदी डिजाइन, मिनटों में मिलेगा फेस्टिव लुक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।