1. मंडला मेहंदी डिजाइन
मंडला डिजाइन सबसे आसान और क्लासिक होती है। हथेली के बीच में गोल सर्कल बनाकर उसके चारों ओर पंखुड़ियों और डॉट्स से डिजाइन तैयार करें।
2. फिंगर मेहंदी
कम समय में खूबसूरत लुक चाहिए तो सिर्फ उंगलियों पर भरी हुई मेहंदी लगाएं और हथेली पर छोटा सा सर्कल बना लें।
3. फ्लोरल बेल डिजाइन
कर्व लाइन बनाकर उसके किनारों पर फूल और पत्तियां बनाएं। यह डिजाइन सिंपल होने के साथ बेहद आकर्षक लगता है।
4. बैक हैंड सिंपल पैटर्न
हाथ के पीछे कर्व लाइन, बेल या छोटा मंडला बनाकर एक क्लीन और एलिगेंट लुक पाया जा सकता है।
5. अरेबिक स्टाइल मेहंदी
अरेबिक डिजाइन में बेल के साथ छोटे-छोटे फूल बनाकर हल्का और स्टाइलिश लुक तैयार किया जाता है।
6. फुल हैंड ट्रेडिशनल डिजाइन
पूरे हाथ पर मंडला या मोर बनाकर बाकी हिस्से को पैटर्न से भरें, जिससे आपको ट्रेडिशनल लुक मिलेगा।
7. पंजाबी स्टाइल मेहंदी
कलाई से उंगलियों तक बेल और फूल-पत्तियों के साथ डिजाइन बनाएं, जो बैसाखी के लिए परफेक्ट रहता है।
8. मोर पंख डिजाइन
कलाई से शुरू कर मोर पंख बनाएं और साइड में बेल जोड़कर इस डिजाइन को खास बनाएं।
9. मोर डिजाइन
पूरा मोर बनाकर उसके पंखों से हाथ को भरें और फूलों की बेल से डिजाइन को पूरा करें।
10. स्क्वॉयर पैटर्न मेहंदी
क्रिस-क्रॉस स्क्वॉयर बनाकर उसके किनारों पर फूल-पत्तियां बनाएं, इससे हाथ भरे-भरे और आकर्षक दिखेंगे।
Story continues below Advertisement