Air India News: पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग, आसमान में मचा हड़कंप

Air India Flight News: मंगलवार (24 जून) को दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-0407 से एक बड़ी डराने वाली खबर सामने आई है। फ्लाइट उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे विमान में सवार 171 यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग प्लेन में ही चीखने-चिल्लाने लगे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गया

अपडेटेड Jun 25, 2025 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
Air India News: पायलट की सूझबूझ से विमान पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गया

Delhi-Patna Air India Flight News: टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के आजकल काफी बुरे दिन चल रहे हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में हर रोज कुछ न कुछ गड़बड़ी की शिकायत सामने आ रही है। अब मंगलवार (24 जून) को दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-0407 से एक बड़ी डराने वाली खबर सामने आई है। फ्लाइट उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस में फंस गई, जिससे विमान में सवार 171 यात्रियों में दहशत फैल गई। लोग प्लेन में ही चीखने-चिल्लाने लगे। हालांकि, पायलट की सूझबूझ से विमान पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हो गया। उसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

यात्रियों ने बताया कि विमान में इतने तेज झटके लगे कि सबकुछ बिखर गया। एक यात्री ने कहा कि हमें हवा में तेज झटके महसूस हुए। इससे सभी यात्रियों की कुछ पल के लिए सांसें अटक गईं। कुछ समय के लिए विमान में भगदड़ जैसे हालात बन गए। यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। बताया जा रहा है कि करीब 5 से 10 सेकंड तक विमान में मौजूद यात्रियों ने हवा में टर्बुलेंस को महसूस किया।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों ने कहा कि झटके के दौरान लोगों के बैग और सामान गिरने लगे। कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे कोई बड़ा हादसा होने वाला हो। बच्चों और बुजुर्गों के बीच भय ज्यादा था। चाय पीने के दौरान गिरने से कुछ यात्रियों को असुविधा हुई। हालांकि किसी को कोई गंभीर चोट आने की खबर नहीं है।


मुसाफिरों ने पायलट और क्रू मेंबर्स की जमकर तारीफ की और उन्हें धन्यवाद दिया। लोगों ने बताया कि इस मुश्किल स्थिति में उन्होंने धैर्य बनाए रखा। एक शख्स ने बताया कि विमान में सवार महिलाएं और बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें सीट बेल्ट न बंधा होने के कारण अधिक झटका महसूस हुआ।

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, एयर इंडिया फ्लाइट ने एक घंटे की देरी से दोपहर 2:40 बजे राजधानी दिल्ली से उड़ान भरी थी। प्लेन करीब एक घंटे का सफर तय कर चुका था। यात्रियों को कुर्सी की पेटी बांधने का संकेत भी खत्म हो चुका था। तभी अचानक ये हादसा होते-होते बचा।

इससे दो दिन पहले सोमवार को भी एयर इंडिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब लंदन से मुंबई आ रही उसकी उड़ान में सवार पांच यात्री और चालक दल के दो सदस्य बीमार पड़ गए। एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि सात में से दो यात्री और चालक दल के दो सदस्य अस्वस्थ महसूस कर रहे थे, जिन्हें आगमन के बाद आगे की जांच के लिए मेडिकल रूम में ले जाया गया।

ये भी पढ़ें- Axiom-4 Mission Launch: शुभांशु शुक्ला आज अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान! एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च के लिए तैयार, जानें कब और कहां देखें Live

एयर इंडिया ने कहा कि बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई और घटना की जांच की जा रही है। विमानन कंपनी ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा, जहां एएर इंडिया की मेडिकल टीम तत्काल इलाज प्रदान करने के लिए तैयार थीं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।