Baba Vanga: बाबा वेंगा ने बहुत पहले ही कर दी थी भीषण युद्ध की भविष्यवाणी! क्या सच हो रही है डरावनी चेतावनी?

Baba Vanga Predictions: अमेरिका के ईरान पर हमले के साथ दुनिया के कई हिस्सों में चल रहे टकराव के बीच लोग ये दावा कर रहे हैं कि बाबा वेंगा ने दशकों पहले 2020 के मध्य में एक ऐसे विनाशकारी वैश्विक संघर्ष की चेतावनी दी थी, जो आज के हालातों से हूबहू मेल खाती है

अपडेटेड Mar 01, 2026 पर 12:36 PM
1996 में दुनिया छोड़ चुकीं बाबा वेंगा के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने मरते वक्त कई संकेत दिए थे

Baba Vanga: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच छिड़ी भीषण जंग ने दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। इस तनाव के बीच बाबा वेंगा की एक कथित भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग दावा कर रहे हैं कि बाबा वेंगा ने दशकों पहले 2020 के मध्य में एक ऐसे विनाशकारी वैश्विक संघर्ष की चेतावनी दी थी, जो आज के हालातों से हूबहू मेल खाती है।

क्या थी बाबा वेंगा की कथित भविष्यवाणी?

1996 में दुनिया छोड़ चुकीं बाबा वेंगा के समर्थकों का दावा है कि उन्होंने मरते वक्त कई संकेत दिए थे। समर्थकों के अनुसार, उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 2020 के बाद दुनिया में कूटनीतिक तनाव बढ़ेगा जो अंततः एक बड़े युद्ध में बदल जाएगा। उनकी बातों में 'परिवर्तन' और 'विनाशकारी संघर्ष' का जिक्र था, जिसे आज के बदलते वैश्विक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, इतिहासकारों का कहना है कि बाबा वेंगा ने कभी कोई लिखित दस्तावेज नहीं छोड़ा। उनके नाम पर चल रही अधिकांश भविष्यवाणियां सुनी-सुनाई बातों या इंटरनेट पर फैली अफवाहों पर आधारित हैं।


तेहरान से तेल अवीव तक भड़की आग

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने आज सुबह 7:00 बजे एक प्रसारण में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की पुष्टि कर दी। इस समय मध्य पूर्व में हालात बेहद गंभीर हैं। अमेरिका और इजरायल ने तेहरान के सरकारी और परमाणु ठिकानों पर बड़े हमले किए है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे 'ईरान में बड़े युद्ध अभियानों की शुरुआत' बताया है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, कतर में स्थित 27 अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया है।

पूरी दुनिया में फैलते जंग के शोले

चिंता की बात यह है कि केवल मिडिल ईस्ट ही नहीं, बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी युद्ध चल रहे हैं:

रूस-यूक्रेन युद्ध: पूर्वी यूरोप में जंग अभी भी जारी है और रूस लगातार नए इलाकों पर कब्जा कर रहा है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष: दक्षिण एशिया में भी हालात बिगड़ गए हैं। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के खिलाफ 'खुले युद्ध' की घोषणा कर दी है।

वैश्विक अस्थिरता: इन सभी अलग-अलग युद्धों के एक साथ होने से लोगों के मन में यह डर बैठ गया है कि क्या यही 'तीसरा विश्व युद्ध' है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।