बकरीद के खास मौके पर अगर आप शरारा या गरारा पहनने की सोच रही हैं, तो उसके साथ हरे रंग की ट्रेंडी चूड़ियों का सेट आपके लुक को और भी स्टाइलिश और फेस्टिव बना सकता है
मेटल और पर्ल चूड़ी सेट का क्लासी लुक
मेटल की चूड़ियों को मोती वाले पतले कड़ों के साथ पहनना एक क्लासिक और एलिगेंट कॉम्बिनेशन देता है। यह सेट हर तरह के एथनिक आउटफिट, खासकर शरारा-गरारा के साथ बेहद खूबसूरत लगता है।
वेलवेट ग्रीन बैंगल्स का रॉयल अंदाज
गोल्डन मोटे और पतले कड़ों के साथ वेलवेट ग्रीन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन बहुत ही रॉयल और ट्रेंडी लुक देता है। यह सेट खास मौकों पर आपके हाथों की खूबसूरती को और निखार देता है।
गोल्डन टच वाली कांच की चूड़ियां
गोल्डन बूटी डिजाइन वाली कांच की चूड़ियां और छोटे-छोटे घुंघरू वाले कड़े मिलकर एक रिच लुक देते हैं। चाहें तो आप इसमें सिल्वर कड़े भी मिक्स कर सकती हैं, जो इसे और स्टाइलिश बना देता है।
सिंपल प्लेन चूड़ियां
अगर आपको मिनिमल लुक पसंद है, तो प्लेन हरी कांच की चूड़ियों के साथ मल्टीकलर या गोल्डन कड़ा पहनें। बीच में गोल्डन चूड़ियां जोड़कर आप इसे एक कंप्लीट फेस्टिव सेट बना सकती हैं।
तोता ग्रीन चूड़ियां
तोता ग्रीन कलर की चूड़ियों के साथ गोल्डन बैंगल्स का मेल एक बेहद आकर्षक और फेस्टिव वाइब देता है। यह सेट हाथों को एकदम रॉयल और ग्रेसफुल लुक देता है।
राउंड कड़े और घुंघरू डिजाइन
राउंड शेप वाले घुंघरू कड़े के साथ प्लेन चूड़ियों का कॉम्बिनेशन एक यूनिक और ट्रेडिशनल लुक देता है। यह सेट एथनिक आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच करता है।
फ्लोरल चूड़ियां
फूलों और लटकन वाले डिजाइन की चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें अकेले या पतली कांच-मेटल चूड़ियों के साथ मिक्स करके पहनने से हाथों की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।